पंजाबी सिंगर्स को ही क्यों निशाना बनाता है लॉरेंस गैंग : एपी ढिल्लों से पहले इन गायकों पर बरसाई थी गोलियां

by

चंडीगढ़  :  पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर जबरदस्त फायरिंग हुई। रविवार को सिंगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी पंजाबी सिंगर पर हमला हुआ।  एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए। हालांकि सिंगर पूरी तरह से सेफ हैं लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर एक बार फिर पंजाबी सिंगर्स की सुरक्षा पर सवाल उठ गए। हमलावर इस कदर बेखौफ हैं कि वह कभी भी किसी भी सिंगर पर गोलीबारी कर देते हैं।

एपी ढिल्लों से पहले पिछले साल 2023 में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। उस वक्त भी इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। तब गिप्पी ग्रेवाल के सलमान खान से अच्छे संबंध थे। जिसकी वजह से लॉरेंस गैंग ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि वह सलमान की तारीफ करना बंद करे। इसके अलावा बीते साल पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को भी पिछले साल जान से मारने की धमकी दी गई थी। गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सिंगर को एक धमकी भरा वाइस नोट भेजा था। हालांकि हनी सिंह ने बाद में गैंगस्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

साल 2022 में सिद्धू मूसे वाला की बीच सड़क में ही हत्या कर दी गई थी। पंजाब के मानसा जिले में उस वक्त सिंगर अपनी कार में सवार घर जा रहे थे और उनके साथ कोई सुरक्षा नहीं थी। सिंगर पर धड़ाधड़ गोली बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।  एक के बाद एक पंजाबी सिंगर्स पर लगातार इस तरह से हमले हो रहे हैं जो कि सुरक्षा के लिहाज से काफी चिंताजनक है। पंजाब पुलिस और विदेश की सरकारें लगातार गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। फिलहाल एपी ढिल्लों पर हुए हमले के बाद कनाडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR विवाद पर CJI का राहुल गांधी-खरगे को दो टूक संदेश…..कहा- ज्ञापन नहीं, याचिका दाखिल करें

मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन; कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगी सुनवाई नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में महंगी सीमेंट पर पीएम मोदी ने कसा तंज … कहा GST घटा तो हिमाचल सरकार लग गई लूटने

एएम नाथ । शिमला : जीएसटी 2.0 ने त्योहारी सीजन में आम जन को काफी राहत दी है। इनमें से एक सीमेंट के दाम कम होना भी है, जिसपर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 पूर्व मंत्रियों व 2 पूर्व विधायकों सहित भाजपा में 8 बड़े नेता शामिल

चंड़ीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी ममंत्रियो सहित 8 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने नवाजे जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूरी के मेधावी ….शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव – आशीष बुटेल*

एएम नाथ पालमपुर, 9 दिसंबर :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनूरी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।...
Translate »
error: Content is protected !!