पंजाब उपचुनाव के सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग : चौकसी बढ़ाने के आदेश

by

 पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत लाइव वेब कास्टिंग होगी। इस बीच मतदान केंद्रों पर लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी।  उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

4 जिलों में होंगे उपचुनाव :  ये आदेश पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने होशियारपुर, बरनाला, मुक्तसर और गुरदासपुर के जिला चुनाव अधिकारियों को दिए हैं। इन 4 जिलों की 4 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में ड्रग्स, शराब, नकदी और अन्य सामानों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ानी चाहिए। मतदान के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी व सामान बांटने की शिकायत मिले तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाये।

उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान के 48 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक निगरानी बढ़ाने, जांच चौकियों पर सख्ती बरतने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर खाने-पीने, रहने और ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उड़नपरी सीमा का गोल्डन डबल : 10 हजार मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में सीमा का दमदार प्रदर्शन, एशियन गेम्स के लिए चयन पक्का चम्बा की बेटी सीमा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, एक ही प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड जीता एएम नाथ। चम्बा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रेस की आज़ादी पर दबाव डालकर लोकतंत्र की जड़ों को कमज़ोर करने का अपना रवैया बदले : जगदीश कुमार जस्सल

आदमपुर, 18 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी आदमपुर के कन्वीनर जगदीश कुमार जस्सल ने पंजाब केसरी ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों और उनके प्रमोटरों के खिलाफ अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा लगातार की जा रही...
article-image
पंजाब

7 days Yuva Aapda Mitra Scheme

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.19 : 7 days Yuva Aapda Mitra Scheme (YAMS) training was inaugurated at Lamrin Tech Skills University, Punjab, under the visionary leadership of Shri Ankurjeet Singh, Deputy Commissioner SBSNagar A batch of 100...
article-image
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!