पंजाब कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम चन्नी गुट ने दिखाई ताकत…आर-पार के मूड में पूर्व सीएम चन्नी

by

चंडीगढ़ :  कांग्रेस आलाकमान पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगा है और अलग-अलग कमेटियों का ऐलान करके चुनाव में उतरने की तैयारी की जा रही है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को उनके पद पर ही बने रहने दिया गया है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान की इन तैयारियों पर पलीता खुद पंजाब कांग्रेस के नेता ही लग रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अमरिंदर सिंह राजा बडिंग को उनके पद से आलाकमान के द्वारा ना हटाए जाने को लेकर पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा खफा हो गये। उधर नाराज सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली पहुंच गए हैं. अमित शाह से उनकी मुलाकात की अटकलें लगाई जा रही है. दूसरी ओर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने भी पार्टी आलाकमान के खिलाफ नाराज बताए जा रहे हैं और मोर्चा खोल दिया है।

पूर्व सीएम चन्नी ने किया शक्ति प्रदर्शन :  प्रदेश अध्यक्ष ना बनाए जाने पर उन्होंने अपने घर रोपड़ मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और शक्ति प्रदर्शन किया. बैठक में 3 सांसदों, 12 विधायकों और 40 के करीब पूर्व विधायकों व 2022 में चुनाव हारे नेताओं और विधानसभा इंचार्जों को इस मीटिंग में बुलाया गया था। हालांकि बैठक में पांच विधायक, 20 के करीब पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता और उनके साथ करीब 5 से 6 कांग्रेस के पदाधिकारी मिलाकर करीब 20 नेता ही शामिल हुए।।

चन्नी के बुलावे पर विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम ओ पी सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू व गुरकीरत कोटली के अलावा पूर्व विधायक गुरप्रीत कांगड़, नाजर सिंह मानशाहियां, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदनलाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लो, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक समेत अन्य कई नेता चन्नी के बैठक में शामिल हुए।

आलाकमान के खिलाफ खोला मोर्चा  :  पूर्व सीएम चन्नी के घर पहुंचे कुछ नेताओं ने साफ तौर पर कह दिया है कि चरणजीत सिंह चन्नी को ही अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए था और ऐसा ना करके पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत किया है. कुछ नेताओं ने ये तक कह दिया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो कांग्रेस की कमान चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपनी होगी।

हालांकि बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि संगठन को लेकर हमें कुछ शिकायतें हैं जिन पर चर्चा की गई और हम अपनी आपत्तियां कांग्रेस आलाकमान के पास भेजेंगे. हालांकि पूरे मामले पर चरणजीत सिंह चन्नी ने अब तक चुप्पी साधी रखी और अपनी नाराजगी को लेकर उन्होंने मीडिया को कोई भी बयान नहीं दिया है। हाईकमान से बात करें. वो चाहते हैं पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने. हाईकमान से कोई लड़ाई नहीं है. जो फैसला लिया गया है उससे नाराजगी है।

आम आदमी पार्टी ने कसा तंज :  कांग्रेस में जारी इस बवाल को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुटकी ली है. पंजाब के वित्त मंत्री और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस में जारी विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में एक अनार और सो बीमार वाली स्थिति बनी हुई है. एक पद के लिए कई दावेदार हो चुके हैं और लगता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के नेता बिखर कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो जाएंगे. हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस शाला कमान ने अपने संगठन में जो बदलाव किया है उसे कांग्रेस का कोई भी नेता खुश नहीं है।

कांग्रेस में बगावत के बीच अमित शाह से मुलाकात पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडियो पर पोस्ट डालकर लिखा- मैं अपने और केंद्रीय गृह मंत्री के बीच हुई मुलाकात को लेकर मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा दिए जा रहे राजनीतिक रंग को सिरे से खारिज करता हूं. ये मुलाकात पहले से तय थी और आज पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर अपना पक्ष रखने के उद्देश्य से हुई।

सुखजिंदर सिंह रंधावा के नजदीकी लोगों के मुताबिक रंधावा बॉर्डर से सटी गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं ऐसे में वो अक्सर अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जरूरी कामों और पंजाब के मुद्दों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते रहते हैं और ये मुलाकात भी उसी तरह की मुलाकात थी नाकि कोई राजनीतिक मुलाकात।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

First National Lok Adalat of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 :  On the directions of Member Secretary Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar, Mohali, the first National Lok Adalat of the year 2025 is being organized on March 8, 2025...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
article-image
पंजाब

62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले

मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह और सूरजभान हांडा शामिल हुए अकादमी वर्ग के मैच में राउंड ग्लास मोहाली ने एएनएफए चक गुरु को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की दया याचिका पर राष्ट्रपति से विचार करने का अनुरोध : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति से की ये गुजारिश

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति सचिव को निर्देश दिया कि वह दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष विचार के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!