पंजाब का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश : महिलाओं को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे

by

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।  उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। ज्ञात रहे कि पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आप सरकार आखिरी बजट में 2022 में किए गए सभी वादे पूरे करेगी। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में अपने संबोधन में कहा कि इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला नाम रखता हूं। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि 2026-27 में शिक्षा के लिए 19279 करोड़ का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा है। बजट कॉपी पर फुलकारी वाला कवर चढ़ाया गया।

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मावां- धीयां सत्कार योजना :   वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री मावां- धीयां सत्कार योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की गई है। योजना के तहत भगवंत मान सरकार सभी वयस्क महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 1,000 रुपये प्रति माह हस्तांतरित करेगी। इसके अलावा, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं के खाते में सीधे 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए पात्र होगी। मौजूदा या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा और पूर्व सांसद/विधायक और आयकर दाता इस योजना में शामिल नहीं होंगी। यहां तक कि मौजूदा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन या विधवा/निराश्रित महिला पेंशन या विकलांगता पेंशन योजना के तहत पंजीकृत महिलाएं भी इस योजना के तहत पात्र होंगी। कुल मिलाकर, पंजाब की लगभग 97% वयस्क महिलाएं इस योजना के तहत पात्र होंगी। इसके लिए 9300 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है।

तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए 312 करोड़ रुपये  : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है, ताकि दो सर्किटों में बंटे- श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की मुफ्त और पूर्ण रूप से सहायता प्राप्त तीर्थयात्रा प्रदान की जा सके। वित्तीय वर्ष 2026-27 में, लगभग 7.15 लाख नागरिकों की तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए 312 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

बाढ़ के दौरान लोगों के काम की तारीफ की :  वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज वह ऐसे समय में बजट पेश कर रहे है। जब घोषणाएं नहीं, जबकि काम दिखता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में जैसे हमारे लोगों ने काम किया है। वह काबिले तारीफ रहा है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जल्दी ही पंजाब में नई बसें आने वाली है। प्रत्येक हल्के में बसे लगाई जाएंगी। जिससे लोगों का सफर आसान होगा।

1,279 नई बसें चलाई जाएंगी :  वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के अलावा, हमारी सरकार राज्य में मार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, विशेष रूप से अविकसित क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर। वर्तमान में 2,267 बसें परिचालन में हैं और सरकार खरीद और पट्टे के सुमेल के माध्यम से मौजूदा बेड़े में 1,279 नई बसें जोड़ेगी। कुछ नई बसें पहले से ही चालू हैं और शेष नवंबर 2026 तक चालू हो जाएंगी। महिलाओं के मुफ्त बस सफर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

लोगों की एक लंबे समय से मांग रही है कि नए राशन कार्डों के लिए पंजीकरण खोला जाए ताकि इस राज्य में, जो पूरे देश का पेट भरता है, पंजाब का कोई भी गरीब परिवार कभी भी अपनी थाली में पर्याप्त भोजन की चिंता न करे। हम आगामी वर्ष में 10 लाख नए लाभार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा के द्वार खोलेंगे, उनका स्वागत करेंगे जो लंबे समय से अपने अधिकारपूर्ण समावेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह समानता की विजय है, यह सुनिश्चित करना कि हमारे राज्य की प्रगति के लाभहमारे बीच के जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचे।

स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया : वित्तमंत्री चीमा ने कहा- 30 हजार सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया है। 99% स्कूलों में चारदीवारी है। 10 हजार से ज्यादा टॉयलेट बनाए हैं। कोई भी बच्चा फर्श पर बैठकर न पढ़े, इसके लिए व्यवस्था की है। 6200 क्लासरूमों का निर्माण किया है। इसके अलावा 4700 का नवीनीकरण किया है। इस साल 690 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

खेलों के लिए 1,791 करोड़ रुपये के बजट : प्रत्येक पूर्ण हो चुके गांव के खेल मैदान में, हमारी सरकार स्थानीय युवा क्लब को एक खेल किट प्रदान करेगी जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के उपकरण शामिल होंगे। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों में एडवेंचर स्पोर्ट्स शिविर पीपीपी मोड पर विकसित किए जाएंगे, जिससे पेशेवर और टिकाऊ प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए संरचित अवसरों का विस्तार होगा। इस व्यापक दृष्टिकोण और हस्तक्षेप के पैमाने को दर्शाते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,791 करोड़ रुपये के बजट आवंटन का प्रस्ताव है।

बजट में क्या खास :- 

  • वित्त मंत्री 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
  • वित्तमंत्री ने कहा कि मैं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में 19,279 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव रखता हूं।
  • उन्होनें कहा कि यह वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में 7% की वृद्धि है।
  • सिखिया क्रांति 2.0 के तहत अगले 6 वर्षों में ₹3500 करोड़ खर्च कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य भर में 143 और क्लीनिक स्थापित करने का प्रस्ताव।
  • पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।
  • यह राशि ‘मुख्यमंत्री माताएं- बेटियां सत्कार योजना’ के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे
  • 308 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा।
  • श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति।
  • पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के बजट की कॉपियों पर साइन किए।
  • बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि मैं सबसे पहले, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं आम आदमी पार्टी की तरफ से अपनी सभी माताओं, बहनों और बच्चों को बधाई देता हूं।

बजट में महिलाओं, बेटियों और बहनों के लिए ला रहे बड़ी खुशखबरी-  सीएम मान

  • पंजाब सरकार का बजट आज, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलेगी पंजाब की महिलाओं को बड़ी सौगात
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा, आज बजट में ला रहे हैं महिलाओं बेटियों और बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी
  • पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, इंटरनेशनल वुमेंस डे पर अपना 5वां बजट पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, जो महिलाओं के एम्पावरमेंट और इनक्लूसिव डेवलपमेंट के लिए हमारे कमिटमेंट को फिर से पक्का करता है।
  • पंजाब सरकार का दावा, चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं से जुड़ी आखिरी गारंटी आज बजट के बाद पूरी हो जाएगी
  • वित्तमंत्री महिलाओं के लिए करेंगे प्रतिमाह ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने का एलान, कुछ महीने की बकाया राशि देने का भी हो सकता है एलान, सियासी विरोधी 4 साल का बकाया 48000 देने की मांग उठा रहे
  • इसके अलावा शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य, ग्रामीण और औद्योगिक विकास से संबंधित बजटीय प्रावधान भी बढ़ाने की तैयारी
  • खेल का बजट भी बढ़ेगा रंगला और बदलता पंजाब मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कई नई योजनाओं का भी किया जाएगा एलान
  • पंथक एजेंडे को मजबूती देते हुए धार्मिक तीर्थ स्थल के विकास के लिए भी हो सकती है घोषणा
  • युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ओर ले जाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा बजट का प्रावधान
  • पंजाब के मंत्रियों ने किया दावा, मान सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट पंजाब के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा
  • बढ़ते कर्ज को संतुलित और नियंत्रित कर
  • सूबे की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना पंजाब सरकार के लिए बड़ी चुनौती
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NCC Cadets Collect Funds to

Hoshiarpur/Daljit Ajnoha – With the aim of extending financial assistance for the rehabilitation of people affected by the recent floods in Punjab, the NCC Unit of Sri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, organized...
article-image
पंजाब

पंजाब के शिक्षा मॉडल पर AAP-कांग्रेस आमने-सामने : 2027 से पहले तेज हुई सियासी जंग

सचिन पायलट ने पंजाब के स्कूलों के ऑडिट को लेकर उठाए सवाल, मनीष सिसोदिया ने हिमाचल के स्कूलों पर कांग्रेस को दी चुनौती चंडीगढ़, 12 सितंबर। पंजाब के शिक्षा मॉडल को लेकर कांग्रेस और...
article-image
पंजाब , समाचार

खो-खो प्रतियोगिता : चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों, माहिलपुर में चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में...
Translate »
error: Content is protected !!