पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा

by

होशियारपुर । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार के निर्देशों पर पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया जिनमे से 201 कैदी होशियारपुर की केन्द्रीय जेल से भेजे गए थे । इस दौरान इनमे से अधिकतर कैदी जिनको एक समय सीमा दी गई थी उसके चलते वह वापस जेल में लौट आए जिनमे से कुछ की समय अवधि बढ़ा दी गई लेकिन इन सबके बाबजूद कुछ कैदी अभी तक जेल वापस नहीं लौटे जिनके खिलाफ बनती क़ानूनी कार्रवाई की प्रकिया शुरू कर दी गई है । जानकारी के अनुसार पैरोल की सारी प्रकिया पंजाब कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया था जिसमे हर जेल से पैरोल पर भेजे जाने वाले कैदियों की जानकारी थी जिसको जांच के बाद समिति की मंजूरी के बाद कैदियों को पैरोल पर भेजा गया । इसके लिए समिति ने कैदियों की रिहाई के लिए विस्तृत मानदंड और प्रक्रिया परिचालित की थी । इसके साथ साथ होशियारपुर की केन्द्रीय जेल से अंडरट्रेल 71 हवालातीयो को इंटरमबेल (अंतरिम जमानत) पर घर भेजा गया जिनकी समय सीमा बढ़ा दी गई थी और यह सभी अभी बाहर ही है ।
बॉक्स-156 कैदी समय पर लौटे जेल में , 60 साल से जायदा उम्र के 24 कैदियों की बढाई गई पैरोल ——
होशियारपुर की केंद्रीय जेल से 201 कैदियों को पैरोल पर मार्च 2020 में भेजा गया था जिनमे 10 महिला कैदी थी । इस दौरान उनकी पैरोल की अवधि 8 सप्ताह की थी लेकिन करोना महामारी के रफ़्तार रुकी नही जिसके चलते इसकी अवधि 6-6 सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई थी ।इस दौरान 201 में से 156 कैदी वापस आ गए जिनमे से कैदी जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है उनकी पैरोल की अवधि बढ़ा दी गई है ।
बॉक्स -9 महिला कैदियों समेत 23 पहुचे लेट एक महिला कैदी की मौत , इनको सजा एक साल तक नही मिलेगी छुट्टी ##
जेल अधिकारियो ने बताया के इस दौरान अप्रैल 2021 तक जिन कैदियों को जेल वापस लौटना था उनमे से 9 महिला कैदियों समेत 23 कैदी समय अवधि से एक से 10 दिन तक लेट आए । इस दौरान जो जो लेट आए कैदी है उनको एक साल तक पैरोल नही दी जाएगी जो उनकी सजा है ।इस दौरान पैरोल पर बाहर गई एक महिला कैदी की बीमारी की वजह से घर पर मौत हो गई थी । जानकारी के अनुसार कैदी को आम तौर पर साल में 56-56 दिन की छुट्टी दी जाती है जो उसकी सजा में नहीं गिनी जाती ।
बॉक्स -जो लेट आए उनका बहाना साब मेरी घरवाली, साब मेरा घरवाला बीमार हो गया सी
इस दौरान जो कैदी समय सीमा के बाद जेल में वापस लौटे उनके बहाने एक तरह के ही थी जिनमे पुरुष कैदी ने बहाना लगाया के साब मेरी घरवाली(पत्नी) बीमार हो गई सी और महिला कैदियों ने बहाना लगाया के मेरा घरवाला(पति) बहुत बीमार हो गया सी या किसी दुसरे रिश्तेदार को बीमार कर दिया गया और कहते रहे के इस बार माफ़ कर दो ।
बॉक्स -6 कैदी नहीं लौटे समय अवधि में उनके खिलाफ मामले दर्ज
जानकारी अनुसार पैरोल की समय अवधि खत्म होने के बाद 6 कैदी वह है जो वापस जेल नहीं लौटे जिनके खिलाफ जेल अधिकारी द्वारा उनके संबन्धित जिला पुलिस अधिकारी और थाने को जानकारी दे दी गई जिसके चलते कुछ थानों में उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा दी पंजाब गुड कंडक्ट प्रिजनर एक्ट 1962-8(2),9 के तहत मामले भी दर्ज किये गए है । इस दौरान भास्कर टीम ने पड़ताल की तो थाना सदर के अधीन पड़ते गांव का रहनेवाला रिक्की मसीह वापस नहीं लौटा जिसकी थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर पठानकोट जेल भेज दिया । दूसरा कैदी हिमाचल के डमटाल के अधीन पड़ते गांव का दीपक कुमार उर्फ़ दीपू भी नहीं लौटा जिसके बारे में हिमाचल पुलिस का कहना था के इसकी जानकारी नहीं दे सकते, इसी तरह तीसरा कैदी रणवीर सिंह जो थाना गढ़शंकर के अधीन के गांव का रहने वाला जो अभी तक नहीं लौटा, चौथा थाना चब्बेवाल के अधीन एक गांव का कैदी जूझार सिंह जिसको एक दुसरे राज्य की पुलिस ने नशा तस्करी में गिरफतार कर लिया है , पांचवा गुरदासपुर का रहनेवाला दीपक कुमार जिसको गुरदासपुर पुलिस ने पैरोल जंप करने के आरोप में गिरफ्तार कर गुरदासपुर जेल में बंद कर दिया और छठा आरोपी जालंधर के बस्ती पीर दाद का जतिंदर सिंह उर्फ़ साभी जिसके बारे में अभी तक जालंधर पुलिस पता लगाने में नाकाम रही है । जानकारी के अनुसार जो कैदी वापस जेल नहीं लौटे उनके खिलाफ नशा तस्करी, धोखाधड़ी और चोरी के मामले दर्ज है और जिनको 5 साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा हुई है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SP की 24 वर्षीय बेटी की जालंधर हाइट्स-2 में मौत, मौके से मिला ‘I am sorry’ लिखा पन्ना

पिता फरीदकोट पुलिस में एसपी, मौके से मिला ‘I was wrong, I am sorry’ लिखा पन्ना; पुलिस जांच में जुटी जालंधर। जालंधर हाइट्स-2 में सोमवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवती की बहुमंजिला इमारत से...
article-image
पंजाब

जल भराव वाले स्थानों पर लगाए जाएं वाटर रीचार्ज सिस्टम : खन्ना

होशियारपुर 12  सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भूमिगत जल का निरंतर गिर रहा स्तर भविष्य में जल की कमी से पैदा होने वाले हालातों की निशानी...
article-image
पंजाब

पंजाब युथ कांग्रेस के चुनावों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर के जशनप्रीत सिंह को प्रधान निर्वाचित ,  प्रणव किरपाल प्रदेश जनरल सेक्रेटरी व सिमरनजीत कौर जिला होशियारपुर की जनरल सेक्रेटरी  निर्वाचित

गढ़शंकर ब्लॉक का प्रधान अमरीक सिंह लाडी व माहिलपुर ब्लॉक का प्रधान हरीश कुमार चुने गए गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के चुनाव के नतीजों में गढ़शंकर के प्रणव किरपाल प्रदेश जनरल सेक्रेटरी और सिमरनजीत...
article-image
पंजाब

जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकला और इनाम की राशि एक लाख से बनाएगे गांव में गली  

राकेश शोरी लाटरी एजेंसी गढ़शंकर से राजश्री लाटरी की खरीदी थी टिकट गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकलने पर गांव में गली पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!