पंजाब की स्थिति भयावह होती जा रही : राजा वड़िंग

by

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज अमृतसर में हुए बम विस्फोट के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विस्फोट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अशुभ संकेत है और लोग इसे लेकर डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मारा गया व्यक्ति कथित तौर पर बम की खेप लेने आया था, जो उसके हाथों में फट गया।

उन्होंने कहा, हम किसी को डराना नहीं चाहते लेकिन पंजाब में स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। उन्होंने कहा, जब हमारे वरिष्ठ साथी और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे को उठाया था, तो पंजाब सरकार ने उन पर एफआईआर दर्ज कर दी। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को अपनी पार्टी की ओर से पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि हमें इसके खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। पंजाब आतंक के एक और काले दौर को बर्दाश्त नहीं कर सकता। ये अशुभ संकेत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर यह जिम्मेदारी है कि वे आगे आकर अपनी प्राथमिकताएं तय करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अटकलें तेज -कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की ‘घर वापसी’ की : इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली पहलवान विनेश फोगाट इन दिनों खेल जगत के साथ-साथ राजनीति की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कांग्रेस विधायक विनेश...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ : अमेरिका के इंडियाना राज्य के हेंड्रिक्स काउंटी में हुए एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है...
article-image
पंजाब

विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर । थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि गांव चक्क गुरु के...
article-image
पंजाब

Martyrs Are Our Heritage, Not

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 17 : Former Nagar Sudhar Trust chairman Advocate Rakesh Marwaha said the martyrs who sacrificed their lives for the nation, including immortal martyr Lala Lajpat Rai and countless others, cannot be...
Translate »
error: Content is protected !!