पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर मतदान की हुई पूरी तैयारी : तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित दिग्गजों की किस्मत का 4 जून को होगा फैसला

by

चंडीगढ़ः पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी तथा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी चुनाव मैदान में अकेले उतरने का फैसला किया है। चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवार चार बार की सांसद परनीत कौर, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू हैं।

भाजपा और शिअद 1996 के बाद राज्य में पहली बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, इंडिया गठबंधन के दो दलों (कांग्रेस और आप) ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सुखबीर बादल के नेतृत्व वाला शिअद कृषि कानूनों (अब निरस्त) को लेकर 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर आ गया था। कांग्रेस, आप, शिअद और भाजपा के अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं चार बार की सांसद परनीत कौर एक बार फिर पटियाला संसदीय सीट से संसद पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।

तीन बार की सांसद और शिअद की हरसिमरत कौर बादल और भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू बठिंडा से अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चन्नी और भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू जालंधर (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।

गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (कांग्रेस) और भाजपा उम्मीदवार दिनेश बब्बू चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग लुधियाना से भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पूर्व राजनयिक और भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू एवं कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं।

आप ने पांच कैबिनेट मंत्रियों–कुलदीप सिंह धालीवाल (अमृतसर), लालजीत सिंह भुल्लर (खडूर साहिब), गुरुमीत सिंह खुड्डियां (बठिंडा), गुरुमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर) और बलबीर सिंह (पटियाला) को मैदान में उतारा है। कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा संगरूर से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि फरीदकोट सीट में आप से करमजीत सिंह अनमोल और भाजपा से हंस राज हंस चुनाव मैदान में हैं।

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान संगरूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और सरबजीत सिंह खालसा फरीदकोट आरक्षित संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वे दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि चंडीगढ़ में दो महिलाओं सहित 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 लोकसभा सीट में से आठ सीट हासिल की थीं। तब गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए अकाली दल और भाजपा ने दो-दो सीट जीती थीं। आम आदमी पार्टी को सिर्फ संगरूर सीट मिली थी।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, 13 लोकसभा सीट के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अखबार पढ़ने की कला : समाचार को प्रभावशाली ढंग से समझने की योग्यता विषय पर लेक्चर करवाया

गढ़शंकर, 15 अप्रैल: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डायरेक्टोरेट ऑफ़ एजुकेशन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखविंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर अखबार पढ़ने की कला: समाचार को प्रभावशाली...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा के CM सैनी ने मान सरकार को घेरा – हम खरीदते हैं, पंजाब भी MSP पर खरीदे सारी फसलें

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को MSP को लेकर पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश की है। सैनी ने कहा है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की खरीद...
article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme a Disaster

Jalandhar/ July 30/Daljeet Ajnoha: Renowned social worker and activist Mandeep Manna, in an eye-opening conversation with senior journalist Sanjeev Kumar, strongly criticized the Punjab Government’s Land Pooling Scheme, calling it a “disaster” for the...
Translate »
error: Content is protected !!