पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को पड़ेगे वोट : उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को होगी वोटो की गिणती

by

नई दिल्ली : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। यह घोषणा दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान करते हुए कहा कि पंजाब के चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। चार रिक्त सीटों में 3 सीटें कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थी। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान इन सीटों पर 2022 विधानसभा के चुनावों में चुने गए विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद यह चारों सीटें खाली हो गईं। जिनमे बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद हैं। वहीं, गिद्दड़बाहा से विधायक रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब लुधियाना से सांसद , राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल विधानसभा से विधायक थे अब वह होशियारपुर से सांसद और डेरा बाबा नानक से विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।
उपचुनाव के लिए सभी दलों ने पहले ही लगा दिए है इंचार्ज : 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दल भी तैयारी से जुटे हुए हैं। चुनाव के लिए इंचार्ज और को -इंचार्ज नियुक्त किए जा चुके है और उपचुनाव में चुनाव पढ़ने से लेकर प्रत्याशियों पर मंथन शुरु किया जा चूका है।
चुनाव शेड्यूल : गजट नोटिफिकेशन और नामांकन की शुरुआत – 18 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की पड़ताल : 28 अक्टूबर
नामांकन की वापिसी : 30 अक्टूबर
मतदान की तिथि : 13 नवंबर
मतगणना और रिजल्ट : 23 नवंबर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ABVP होशियारपुर नगर की वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई घोषित : ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम – अंकित कुंद्रा

होशियारपुर, 10 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), होशियारपुर नगर द्वारा वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश छात्रा प्रमुख सविता ग्रोवर, प्रदेश सह सचिव अंकित कुंद्रा तथा जिला प्रमुख डॉ. दीप चंद विशेष रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव नारी (हिमाचल प्रदेश ) में मां बगला मुखी जयंती 5 मई को मनाई जाएगी : पंडित यशपाल कौल

4 मई को संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा/पंडित यशपाल कौल नारी ; चिंतपूर्णी /होशियारपुर: दलजीत अजनोहा ।  गांव नारी (हिमाचल प्रदेश) के प्राचीन प्राकृतिक मंदिर मां बगला मुखी में प्रत्येक वर्ष की भांति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें : कुलदीप धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी. हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि आयोग फरवरी से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलावार बैठकें करेगा।...
पंजाब

मानव जन्म मानवता के काम आना चाहिए – संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर निवासी शंकर दास को रौशनी प्रदान करने उपरांत उनकी पट्टी...
Translate »
error: Content is protected !!