पंजाब की 69 विधानसभा सीटों वाले मालवा में कांग्रेस का दबदबा कायम : चार लोकसभा सीट पर जीत की दर्ज

by

चंडीगढ़  :  कांग्रेस ने एक बार फिर पंजाब के मालवा क्षेत्र में खुद को साबित किया है जो राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में इस क्षेत्र में चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पार्टी ने लुधियाना, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला लोकसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की जो पंजाब में मालवा क्षेत्र का हिस्सा हैं।

लुधियाना और पटियाला सीट पर जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस इन निर्वाचन क्षेत्रों में अपना गढ़ सुरक्षित करने में कामयाब रही। इन सीट से भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू और परनीत कौर को मैदान में उतारा था जो पूर्व में कांग्रेस के साथ थे।मालवा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीट- आनंदपुर साहिब और संगरूर से जीत हासिल की तथा सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के खाते में बठिंडा सीट आई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक के बेटे एवं निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने फरीदकोट सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

पंजाब में मालवा क्षेत्र को हमेशा सबसे बड़ा और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है। इसमें आठ सीट- लुधियाना, बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट (सुरक्षित), फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित), पटियाला, आनंदपुर साहिब और संगरूर शामिल हैं। मालवा क्षेत्र में राज्य के 117 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 69 विधानसभा सीट हैं। दोआबा क्षेत्र में कांग्रेस ने जालंधर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में जीत हासिल की जहां से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा के सुशील रिंकू को 1.75 लाख मतों के अंतर से हराया।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने होशियारपुर सुरक्षित सीट पर जीत हासिल की जो दोआबा क्षेत्र का हिस्सा है।  भाजपा अपना गढ़ मानी जाने वाली होशियारपुर सीट बचाने में नाकाम रही। होशियारपुर से आप उम्मीदवार राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस की यामिनी गोमर को हराया। दोआबा क्षेत्र में अनुसूचित जाति समुदाय की एक बड़ी आबादी है। कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरदासपुर से भाजपा के दिनेश बब्बू को हराया। असम की जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से 1.97 लाख मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में तीनों क्षेत्रों- माझा, मालवा और दोआबा के मतदाता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने चोअ के पानी से प्रभावित गांवों का दौरा किया- गांव रामपुर सैनियां व कहारपुर में हालात का जायजा, प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 20 अगस्त: एस.डी.एम. गढ़शंकर संजीव कुमार ने आज गांव रामपुर सैनियां व कहारपुर का दौरा किया और गांवों में आए चोअ के पानी से हुई स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। उनके...
article-image
पंजाब , समाचार

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे...
article-image
पंजाब

तीनों काले कानून रद्द होने तक अंदोलन जारी रहेगा पुलिस मामले दर्ज करती रहे कोई चिंता नहीं : हरपुरा

गढ़शंकर।  किसान ट्रैकटर प्रेड के चलते दिल्ली पुलिस दुारा किए गए दर्ज मामलों में आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय स्त्तर के नेता हरपाल सिंह हरपुरा सहित कुछ नेताओं के नाम भी शामिल होने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा का लड़ेंगे चुनाव : गुरनाम सिंह चढूनी का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ । किसान नेता और 2020 के किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा विधानसभा और पंजाब उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गुरनाम चढूनी ने कल शाम यह ऐलान किया। ये...
Translate »
error: Content is protected !!