पंजाब के इनवेस्टर और उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रहे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत हैदराबाद में दौरे पर : मजीठिया

by

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत हैदराबाद में दौरे पर हैं, लेकिन उनके पीछे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंजाब के इनवेस्टर और उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। जिसे लेकर पूर्व मंत्री और अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने ट्विटर पर तंज कसा है। वहीं सीएम मान को पंजाब की तरफ ध्यान देने की बात कही है।
मजीठिया ने इनवेस्टर्स की मुख्यमंत्री योगी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान यह पंजाब में मामलों की स्थिति का सही वसीयतनामा है। जब आप निवेश के लिए इधर-उधर घूमते हैं, तो आपके ही घर के उद्योगपति पंजाब से भाग रहे हैं। क्योंकि आपने उन्हें दिए वादे पूरे नहीं किए। पंजाब के उद्योगपति अपहरण और जबरन वसूली से तंग आ चुके हैं और आपकी सरकार से उनका विश्वास उठ गया है।
व्यापार के अनुकूल माहौल यूपी में हो रहा तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस जैसे नए प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 भी लखनऊ में होने जा रही है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के लक्ष्य के साथ यूपी सरकार का प्रयास है कि राज्य में उपलब्ध असीम व्यवसायिक अवसरों से देश और दुनिया फायदा मिल सके।
25 नीतियां हो चुकी तैयार :
यूपी में आईटी/आईटीईएस, डेटा सेंटर, ईएसडीएम, डिफेंस एवं एअरस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, टेक्स्टाइल, एमएसएमई, आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए लगभग 25 नीतियां तैयार हैं।
नीति संचालित शासन के माध्यम से औद्योगिक विकास के अनुकूल ईको सिस्टम बनाने की दिशा में सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उद्योगपतियों तक यही संदेश देने के लिए यूपी सीएम लगातार बैठकें कर रहे हैं।
2.30 हजार करोड़ के इकरार :
मिली जानकारी के अनुसार यूपी की पॉलिसी से प्रभावित होकर पंजाब के उद्योगपतियों ने यूपी सीएम योगी के साथ गुप्त बैठक करके 2.30 हजार करोड़ रुपए के इकरार किए हैं। पंजाब बायलर एसोसिएशन के प्रधान टी.आर. मिश्रा ने इसमें भूमिका निभाई और राज्य की जानी मानी इंडस्ट्रीज अब यू.पी. में निवेश की तैयारी में हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 नौजवानों की मौत : फार्चुनर कार कल रात नहर में गिरी

लुधियाना : गत देर रात्रि जंगेड़ा नहर पुल के समीप सरहिंद बठिंडा ब्रांच नहर में एक फार्चुनर गाड़ी के नहर में गिरने से गाड़ी में सवार पांच नौजवानों की दर्दनाक मौत का समाचार है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब की महिला नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी – दिल्ली फतह को केजरीवाल का प्लान

आप ने न केवल पंजाब के अपने शीर्ष नेतृत्व को तैनात किया है, बल्कि राज्य की महिला नेताओं को भी व्यापक रूप से प्रचार करने और राजधानी में महिला मतदाताओं से जुड़ने का काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की दुल्हन बनी बहन : खुद मां ने कराई दोनों की शादी, सभी मर्यादाओं को लांघ चुके थे दोनों

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दुनिया अधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी शादी करने से नहीं कतरा...
article-image
पंजाब

चंदूमाजरा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर मांगा जवाब

चंडीगढ़। जस्टिस राजमोहन सिंह ने चंदूमाजरा की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सांसद प्रेम सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!