पंजाब के इन जिलों में हो सकती है बारिश….जानें मौसम का हाल

by

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है और दिन के तापमान में भी साफ गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान एक दिन पहले की तुलना में करीब ढाई डिग्री कम रहा और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।

कई जिलों में देर रात से ही छाया कोहरा

राज्य के कई जिलों में देर रात से ही कोहरा छा गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका नतीजा यह हुआ कि कई जगह हादसे सामने आए। मानसा जिले के बुढलाडा क्षेत्र में कोहरे की वजह से एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं मोगा के समालसर इलाके में यात्रियों से भरी बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक अन्य यात्री को भी चोटें आई हैं।

कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। शनिवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें कई प्रमुख शहरों के लिए जाने और वहां से आने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। खराब दृश्यता के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगले 5 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालिया आंकड़ों के अनुसार फाजिल्का में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और रोपड़ में दिन का अधिकतम तापमान केवल 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों की बात करें तो 21 और 22 दिसंबर को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 23 से 25 दिसंबर तक पूरे पंजाब में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा दावा :  हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते...
article-image
पंजाब

7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
पंजाब

कॉलेजिएट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाघा बॉर्डर और मेरे गांव अमृतसर का किया शैक्षणिक दौरा

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा माहिलपुर के परिसर में स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने वाघा बॉर्डर और मेरे गांव अमृतसर का शैक्षणिक दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!