पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

by
एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां उठने लगी और देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। बस में ड्राइवर-कंडक्टर सहित 14 यात्री सफर रहे थे। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है, नहीं तो जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। बस में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हमीरपुर डिपो की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से अमृतसर बस बस स्टैंड से सुबह 10:30 बजे रवाना हुई।
बस शाम सवा पांच बजे के करीब व्यास व अमृतसर के बीच स्थित खलचियां स्टेशन के पास पहुंची तो बस में अचानक चिंगारियां उठने लगी। ऐसे में बस ड्राइवर ने तुरंत बस को रोक कर यात्रियों को नीचे उतार दिया। देखते ही देखते बस राख में तबदील हो गई। निगम के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस में खलचियां में अचानक आग लग गई। बस में बैठे यात्री व ड्राइवर-कंडक्टर सभी सुरक्षित हैं। हालांकि आग से बस पूरी तरह से जल गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहा दीक्षित ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : शिमला जिले की क्यारकोटी पंचायत की नेहा दीक्षित को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं देते हुए होनहार बेटी बताया। उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से मिला एक व्यक्ति का शव

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला की तहसील रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर को शनिवार को...
article-image
पंजाब

पैरेंट्स की टेंशन भी खत्म होगी, विधार्थी स्कूल से बंक नहीं मार पाएंगे : सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद बच्चे स्कूल बंक नहीं मार पाएंगे और पैरेंट्स की टेंशन भी खत्म...
article-image
पंजाब , समाचार

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत: एस.एस.पी. विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू

 नौजवानों के सहयोग से रोकी जा सकती है भ्रष्टाचार की बुराई: ए.डी.सी होशियारपुर, 29 अक्टूबर :   विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी...
Translate »
error: Content is protected !!