पंजाब के जिलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पीसीए देगी विशेष सुविधाएः दीपक बाली

by

होशियारपुर में क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए स्टेडियम विकसित करेगी पंजाब सरकारः डा. राज कुमार

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने अपने होशियारपुर दौरे के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर के पदाधिकारियों से बैठक की। इस अवसर पर होशियारपुर के मेंबर पारटीमेंट डा. राज कुमार चब्बेवाल विशेष तौर पर उपस्थित होकर सुशील बाली को होशियारपुर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विशेष सुविधाएं देने की बात कही। इस अवसर पर डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार होशियारपुर में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों के लिए स्टेडियम विकसित करने की योजनाएं बना रही है। जिसके तहत पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पीसीए के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पंजाब में क्रिकेट को बढ़ाने के लिए हर जिलों में क्रिकेट एसोसिएशनों को जरुरत अनुसार विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले कुछ वर्षों में पंजाब के छोटे जिलों में अच्छे क्रिकेटर मेहनत कर पंजाब व देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब के हर जिले में अच्छे क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अच्छे कोचों की देख-रेख में उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने होशियारपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तरीफ करते हुए कहा कि जिस तरह एचडीसीए होशियारपुर में खिलाड़ियों को निशुल्क ट्रेनिंग देकर पंजाब व राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार कर रही है उसके लिए वह बधाई के पात्र है। दीपक बाली के होशियारपुर आगमन पर एचडीसीए की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, सचिव डा. रमन घई, संयुक्त सचिव ठाकुर योगराज, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, अमित ठाकुर, गौरव वालिया, डा. राज कुमार सैनी, जसवीर सिंह व कोच दलजीत सिंह ने दीपक बाली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मिशन रोज़गार :520 क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़ : मिशन रोज़गार के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां चंडीगढ़ में सहकारिता विभाग में 520 नवनियुक्त क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।नवनियुक्त आरक्षियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा...
article-image
पंजाब

भांग की खेती को वैध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण हिमाचल सरकार ने विधानसभा में पास किया प्रस्ताव

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों के बाद, हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को भांग की खेती को वैध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। समिति ने राज्य...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को जत्था रवाना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ; नई आबादी में पड़ते टाकी मोहल्ला से एक जत्था भगत प्रेम सिंह की अगुवाई में बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को रवाना हुआ। इस मौके पर झंडे की रस्म...
article-image
पंजाब

सूद भवन मे तीज का त्योहार बहुत उत्साह हर्षउल्लास के साथ मनाया

होशियारपुर/दलजीत अंजनोहा : सूद सभा महिला विंग होशियारपुर की तरफ से सूद महिला विंग की चेयरमैन श्रीमती नीरज सूद (रिटायर्ड प्रिंसिपल) की अध्यक्षता मे हरयाली तीज का उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया...
Translate »
error: Content is protected !!