पंजाब के लिए खुशखबरी : पंजाब में रजिस्ट्री से एनओसी की शर्त हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी

by

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब में रजिस्ट्री से एनओसी की शर्त हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी पंजाब सरकार ने दी है। इससे कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

इतना ही नहीं इस कानून के लागू होने से अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। जहां उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा भी होगी। पंजाब विधानसभा में 3 सितंबर को ‘पंजाब अपार्टमेंट-प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024’ सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसके बाद बिल को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया। हालांकि, इसमें एक बात साफ है कि इस आदेश के मुताबिक अवैध कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जाएगा, बल्कि सिर्फ प्लॉटों को ही नियमित किया जाएगा। इस मौके पर सीएम भगवंत ने कहा कि इस बिल से आम लोगों को फायदा होगा।

सरकार ने कड़ा फैसला लिया है कि भविष्य में अवैध कॉलोनियां नहीं काटी जाएंगी। ऐसे में सरकारी नियम तोड़ने वालों पर कम से कम 25 लाख से 5 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जाएगा और कम से कम पांच साल की सजा होगी जिसे दस साल तक बढ़ाया जा सकता है।

विधानसभा में इस एक्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

स्वतंत्रता के बाद पंजाब को गैर-कानूनी तरीके से अपनी राजधानी से वंचित रखा गया है; चंडीगढ़ हमारा है और रहेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राष्ट्रीय स्तर पर बेमिसाल योगदान के बावजूद पंजाब को अभी भी अपनी राजधानी और हाई कोर्ट देने से इनकार किया जा रहा ह – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश के सबसे छोटे राज्यों के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीएससी बीएड आठवें सेमेस्टर के नतीजे शानदार रहे : अंकिता ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के आठवें सेमेस्टर के नतीजे शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब

क्षेत्र में संदिग्ध व अज्ञात व्यक्तियों की जांच के लिए विभिन्न संगठनों ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के बंगा चौक पर मार्च पश्चात डीएसपी नरिंदर सिंह औजला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में...
Translate »
error: Content is protected !!