पंजाब के शिक्षा मंत्री के नाम पर DDR दर्ज कर की जाने की बात कही जा रही : असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा आत्महत्या करने का मामले मेँ परिवारवालों और विपक्षी पार्टियों द्वारा प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने की कारवाई

by

रोपड़ : रोपड़ में एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा आत्महत्या करने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिवार व अकाली दल के प्रदर्शन के बाद आखिरकार पंजाब के शिक्षा मंत्री के नाम पर DDR दर्ज करने की बात की जा थी,लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जिसके बाद मृतका के परिजनों को थोड़ी राहत मिली है। जानकारी दे दें कि मृतक असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति होने के बाद से स्टेशन अलॉट न होने के कारण काफी परेशान चल रही थी। जिसके बाद मृतका ने सुसाइड कर लिया था।
मृतका के पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया गया था। जिसमें मृतका ने लिखा था कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। मृतका बलिवंदर कौर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि 3 दिसंबर 2021 को उन्हें नियुक्ति पत्र मिला था लेकिन ज्वाइनिंग अभी तक नहीं मिली। जिससे वो मानसिक तौर पर परेशान हो गई है। वह पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। जानकारी दे दें कि बलविंदर अपने साथियों के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव गंभीरपुर के पास धरने पर बैठी थी। इसी बीच उन्होंने तंग आकर सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

प्रदर्शन के बादशिक्षा मंत्री के नाम दर्ज की DDR : पंजाब पुलिस ने पहले इस मामले में बलविंदर कौर के ससुराल वालों और पति पर परेशान करने और सुसाइड के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन परिवारवालों के द्वारा प्रदर्शन करने और विपक्षी पार्टियों द्वारा इस पूरे मामले को उठाने और अकाली दल के द्वारा रात भर इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने के बाद अब DDR में शिक्षा मंत्री का नाम दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लोगों की सेहत की रक्षा करने वाले सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए लगाई गई सेनेटाइजर मशीनें खाली

गढ़शंकर – एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और इससे लोगों को बचाने के लिए रात का कर्फ्यू राज्य में...
article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 लोगों के लिए काल बन गई चट्टान : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, 13 की मौत

उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कड़ू नाला के पास दर्दनाक हादसा पांगी लौट रहे थे सभी यात्री, दो लोगों को सुरक्षित निकाला एएम नाथ। केलांग :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर प्रकृति...
article-image
पंजाब

Congress Weeping Over SIR to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 :  Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood, in a press statement, accused the Congress and other opposition parties of opposing the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls to...
Translate »
error: Content is protected !!