पंजाब के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सनसनीखेज खुलासा!

by

लुधियाना :  एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी से आज सनसनी फैल गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में भी भगदड़ मच गई। इसी के चलते स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल, स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोई आतंकी संगठन नहीं, बल्कि स्कूल का ही एक छात्र निकला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले को ट्रेस कर लिया है और 15 साल के बच्चे को राउंडअप कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कोई जानकारी सांझा नहीं कर रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह स्कूल में ही पढ़ने वाले एक छात्र की शरारत थी। स्कूल से छुट्टी पाने के लिए उसने यह कारनामा किया। उसने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर स्कूल के प्रिंसिपल को बताया कि स्कूल में बम है, जिसके बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई।

बता दें, सदर के इलाके में सथित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली। स्कूल प्रिंसिपल की ईमेल आईडी पर किसी ने मैसेज भेजा है और कहा है की 5 अक्तूबर को स्कूल बम से उड़ा दिया जाएगा। उधर, पुलिस ने ईमेल आईडी की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है की यह मेल एक मोबाइल से बेजी गई है। जोकि नंबर बिहार का है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईडी ने विधायक खैहरा और गुरदेव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट पेश

मोहाली :कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की जिला अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी हुई। खैहरा ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले सुनवाई का मौका देने की मांग की और इस संबंध में...
article-image
पंजाब

देश में करीब 14 फीसदी बच्चे भी डिप्रेशन में : स्वस्थ मन ही स्वस्थ शरीर की निशानी : डॉ. रघबीर

गरशंकर: 10 अक्टूबर: मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, पूरी दुनिया 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाती है। प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी में इस बारे में...
article-image
पंजाब

सड़कों के वरम गायब : चंद फूटो में सिमट कर रह गई सड़कों से वाहन चालक व पेदल चलने वाले परेशान

माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के चब्बेवाल विधानसभा में पड़ते कई गावों की बन रही सड़कों के वरम गायब हो रहे हैं जिसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चलने वाले लोगों को भारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी : पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

चंडीगढ़ : उत्तर भारत में सर्दी अब पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड...
Translate »
error: Content is protected !!