पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम के मुलाजिमों द्वारा दूसरे दिन भी मुकम्मल हड़ताल

by

होशियारपुर :  केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं मुलाजिम फेडरेशनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर, मुलाजिम व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल को लेकर पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम के मुलाजिमों द्वारा पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन की अगुवाई में सर्कल कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी हड़ताल की। इस अवसर पर आयोजित गेट रैली को प्रांतीय अध्यक्ष सतीष राणा द्वारा संबोधित किया गया। इस मौके पर पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की अगुवाई में अन्य संगठनों ने शमूलियत करते हुए शहर में रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताता हुआ घंटा घर से होता हुआ लेबर शैड पहुंच कर संपन्न हुआ। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राजकुमार, सचिव गगनदीप सिंह, राकेश कुमार कोषाध्यक्ष, हरविन्द्र सिंह, वरेन्द्र सिंह, कुलविन्द्र कुमार, विशाल ठाकुर व रणजीत सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर कंबाइन चढ़ने से हुई मौत, साथी पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – सोमवार की रात गढ़शंकर के बंगा रोड पर पड़ते गांव चोहड़ा में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कंबाइन के सामने बैठकर खाना खा रहे दो युवकों पर कंबाइन के चल जाने से...
article-image
पंजाब

*स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली की स्मृति में ग्राम स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : गांव लंगेरी स्थित न्यू स्पोर्ट्स क्लब ने अध्यक्ष हरबलराज सिंह राजा यूके व गुरभजन सिंह बेल्जियम की देखरेख में स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली की याद में गांव स्तरीय फुटबॉल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर विरोध में प्रदर्शन

बेरोजगार लाइनमैनों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गढ़शंकर, 8 जून: पेंशनर्स एसोसिएशन, टेक्निकल सर्विसेज यूनियन तथा कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से मंडल गढ़शंकर के समक्ष पंजाब...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा के छात्रों से मिले CM मान , बोले – युवाओं को नौकरी मांगने नहीं, देने में सक्षम बनाएंगे

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने...
Translate »
error: Content is protected !!