पंजाब पर 4.17 लाख करोड़ का कर्ज, सरकार बताए वित्तीय हालात कैसे सुधरेंगे: पूनिया

by

भाजपा प्रभारी बोले—कर्मचारियों के वेतन और डीए के लिए जूझ रही सरकार; नशे के खिलाफ चलाएंगे व्यापक अभियान

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब देश के सर्वाधिक कर्जदार राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश पर करीब 4.17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और सरकार के सामने वित्तीय प्रबंधन की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

पूनिया ने कहा कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और सरकार के सामने कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य वित्तीय दायित्वों को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर पंजाब को पर्याप्त पैसा नहीं देने का आरोप लगाने के बजाय राज्य सरकार को अपने वित्तीय प्रबंधन को दुरुस्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करती और अलग राजनीतिक विचारधारा की सरकार होने के बावजूद पंजाब को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और बुनियादी ढांचा विकास के लिए केंद्र की सहायता का भी उल्लेख किया।

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगी भाजपा

डॉ. पूनिया ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या भाजपा की प्रमुख चिंताओं में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशामुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने तथा बेहतर कानून-व्यवस्था देने का वादा किया था, लेकिन सरकार इन वादों को पूरा नहीं कर सकी।

उन्होंने दावा किया कि नशे की समस्या का सबसे अधिक प्रभाव पंजाब के युवाओं पर पड़ा है। पूनिया के अनुसार, नशामुक्ति केंद्रों में करीब 2.74 लाख युवा पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में नशे के खिलाफ व्यवस्थित और व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की जा रही है, जिसकी विस्तृत घोषणा आने वाले समय में की जाएगी। अभियान में राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता भी शामिल होंगे।

संकल्प पत्र में होगी नशे के खिलाफ ठोस योजना

पूनिया ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब में नशे और कथित नशा आतंकवाद की चुनौती गंभीर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब भाजपा के संकल्प पत्र में नशे को रोकने के लिए ठोस योजना शामिल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान की तर्ज पर पंजाब में भी ऐसा संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की खुशहाली, शांति, भाईचारे और विकास के लिए स्पष्ट रोडमैप होगा।

पुराने और नए कार्यकर्ताओं में बनाया जाएगा संतुलन

संगठन में पुराने नेताओं की उपेक्षा और नए नेताओं को प्रमुखता मिलने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि पार्टी में पुराने नेताओं के अनुभव और नए कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के बीच संतुलन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा की 36 सदस्यीय कोर कमेटी में शामिल पुराने नेताओं से वह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से मुलाकात करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाषण मुकाबले में मिडल तथा सेकेंडरी वर्ग में फतेहपुर खुर्द स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग की हिदायतों पर मात्रृभाषा पर ब्लॉक स्तरीय भाषण मुकाबले ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सुरा सिंह में प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने चेताया – सुखबीर बादल पर हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बादल पर बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौकों, जंक्शनों, राउंडअबाउट्स तथा...
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर । स्थानीय खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान बिभिन वक्ताओं ने मातृभाषा पंजाबी के प्रचार और विस्तार के लिए छात्रों के साथ विचार सांझे...
Translate »
error: Content is protected !!