पंजाब पुलिस के रडार पर ब्रिटिश सेना का एक सिख सैनिक – स्टूडेंट वीजा पर गया था UK, फिर ज्वाइन की ब्रिटिश आर्मी और अफगानिस्तान में लड़ा युद्ध

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मारे गए आतंकियों को ISI का सपोर्ट था और पंजाब पुलिस को ब्रिटिश सेना के एक सिख सैनिक पर संदेह है कि हमले की योजना में वह भी शामिल था, जो ब्रिटेन में रहता है।

इस तरह अब ब्रिटिश सेना का एक सिख सैनिक जगजीत सिंह पंजाब पुलिस के रडार पर है। और उसकी तैनाती अफगानिस्तान में भी रह चुकी है। अब संदेह है कि पंजाब में पुलिस स्टेशनों पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमलों के पीछे उसका ही हाथ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि जगजीत सिंह के परिवार के कई सदस्य भारतीय सेना में रह चुके हैं। उसकी जड़ें पंजाब के तरनतारन जिले में हैं। जगजीत के दादा, पिता और भाई सहित कई रिश्तेदारों ने भारतीय सेना में सेवा की है। पीलीभीत में केजेडएफ मॉड्यूल के तीन सदस्यों के मारे जाने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में ब्रिटिश सेना के सैनिक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में की, जिसे फतेह सिंह ‘बागी’ के नाम से जाना जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच से पता चला है कि जगजीत सिंह भारत की आर्मी फैमिली से आता है, जिनकी जड़ें पंजाब के तरनतारन जिले में हैं। उसके दादा, पिता और भाई सहित कई रिश्तेदार भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं।

ब्रिटिश सेना में सेवारत था जगजीत सिंह : एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक समाचार पत्र को बताया, “हम इस बात से क्लियर हैं कि जगजीत सिंह एक समय में ब्रिटिश सेना में सेवारत था लेकिन ब्रिटिश अधिकारियों से अभी यह पता लगाना बाकी है कि वह अभी भी सेवा में है या नहीं। आमतौर पर, हमें इस तरह की पूछताछ पर विदेशी एजेंसियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है क्योंकि वे किसी भी ऐसे नागरिक की संलिप्तता से इनकार करते हैं जो सरकारी एजेंसी में काम कर रहा हो।”

10 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर गया था ब्रिटेन : डीजीपी यादव ने अपने पोस्ट में जगजीत सिंह को यूके में रहने वाला और ब्रिटिश सेना में सेवारत बताया। सूत्रों ने बताया कि जगजीत सिंह करीब 10 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर ब्रिटेन गया था और वहां उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी। उसके बाद वह ब्रिटिश सेना में सैनिक के रूप में भर्ती हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई...
हिमाचल प्रदेश

स्कूल में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भवन निर्माण की उठाई मांग

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) :;शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरला में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष पूजा देवी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 यूनिट रक्त एकत्रित ; पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर थाना कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना :17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!