पंजाब पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज : पंजाब पुलिस ने एमडीपीएस एक्ट के मामले में की थी कार्रवाई , युवक को झूठा फंसाने के लगे पुलिस कर्मियों पर आरोप

by

राजस्थान के जोधपुर जिले में पंजाब पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल बीते दिनों पंजाब पुलिस ने एमडीपीएस एक्ट के मामले में एक कार्रवाई की थी। आरोप है कि उस मामले में एक युवक को झूठा फंसाया गया है। क्योंकि उसने पुलिसकर्मियों को 15 लाख रूपए नहीं दिए थे।  9 मार्च को पंजाब की लुधियाना पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें आरोपी मनवीर था। जब मनवीर के पिता को इस बारे में पता चला तो उनका कहना था कि उनके बेटे को पुलिस लुधियाना से उठाकर ले गई और उसके बाद झूठे मुकदमे में फंसा दिया।

सरकारी नौकरी की तैयारी :   उन्होंने जोधपुर हाईकोर्ट में शिकायत कि जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। पिता प्रेमाराम का कहना है कि उनका बेटा मनवीर जयपुर में रहकर सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 6 मार्च को वह जोधपुर के लिए निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा और न ही उसने फोन उठाया। 8 मार्च को उन्होंने मुकदमा भी दर्ज करवाया गुमशुदगी का।

15 लाख की डिमांड का आरोप :   आरोप है कि मनवीर की बहन के पास 8 मार्च को एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने 15 लाख की डिमांड की और कहा कि पैसे नहीं मिले तो बेटा फंस जाएगा। उसके बाद 9 मार्च को 2 किलो अफीम के साथ बेटे की गिरफ्तारी का पता चला।

इन पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज :  अब राजस्थान पहुंचने के बाद उन्होंने अलग – अलग इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किया तो पता चला कि पुलिस ने मनवीर को लुधियाना से गिरफ्तार किया और इसके बाद उसे जोधपुर ले गई। इस मामले में पिता प्रेमाराम ने इंद्रजीत, एएसआई सुबेग सिंह, कॉन्स्टेबल मनजिंदर सिंह, गुरुपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंतलाल, धनवंत सिंह, हरप्रित सिंह, सतनाम सिंह, थाने के मुख्य आरक्षक, एएसआई राजकुमार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

विदेशी नागरिक का मोबाइल फोन बरामद : लिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने एस्पिन को बुला उसका मोबाइल किया वापिस

अमृतसर : नार्वे से साइकिल पर विश्व भ्रमण के लिए निकले एस्पिन का लुधियाना पहुंचने पर 14 दिसंबर को लुटेरा गिरोह ने मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद लगातार पंजाब के उच्चाधिकारियों तक यह...
article-image
पंजाब

मौसम विभाग की भविष्यवाणी : पंजाब में अभी भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला !

मोहाली : 26 सितम्बर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। पंजाब में कई स्थानों पर लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी वर्षा होने...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में काटे 1,500 बाइकर के चालान -पुलिस ने हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर कसा शिकंजा

मंडी : पजांब और अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर मंडी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाईकर्स की रेस पर मंडी पुलिस ने ब्रेक लगाई है। नियमों...
Translate »
error: Content is protected !!