पंजाब पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक माहिलपुर के चुनाव – मलकीत सिंह बाहोवाल अध्यक्ष, मक्खन सिंह लंगेरी से महासचिव बने

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  पेंशनरों के लिए संघर्ष करने वाली संस्था पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन माहिलपुर के चुनाव अधिवेशन हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। यह चुनावी सभा जिला कमेटी द्वारा अबजरबार तहसील गढ़शंकर के अध्यक्ष सरूप चंद, जिला अध्यक्ष एवं राज्य स्त्रीय नेता कुलवरन सिंह, तहसील गढ़शंकर के सचिव शाम सुंदर कपूर तथा जिला कमेटी सदस्य बलवंत राम के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व तहसील अध्यक्ष व राज्य स्तरीय नेता प्रिंसिपल प्यारा सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार व पंजाब सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों द्वारा खूनी संघर्ष के माध्यम से अर्जित उपलब्धियों को खत्म कर रही है तथा सरकारी संस्थाओं को कौड़ियों के भाव पूंजीपतियों के हवाले कर रही है, जोकि देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। शहर की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल मोहन सिंह, बख्तावर सिंह, जय राम बाडीयां व सोढ़ी लाल ने सरकार से कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में नियमित सेवा में मर्ज करने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर बलदेव सिंह, सिंह ढक्को ने नई टीम के गठन के लिए पैनल पेश किया, जिसमें मलकीत सिंह बाहोवाल को ब्लॉक माहिलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मक्खन सिंह लंगेरी को सर्वसम्मति से महासचिव तथा बाबू ओम दत्त को वित्त सचिव चुना गया। इस अवसर पर कुलवंत सिंह ढको, जसविंदर सिंह भाम, हंस राज, मनजिंदर कुमार, लेहंबर राम, तेलू राम, ज्ञान चंद, संतोख दास, सोहन मौजूद थे। लाल, बलदेव सिंह, सतपाल सिंह और बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।*
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
पंजाब

Dr. Mohinder Singh Randhawa-themed Kavi

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/July 27 : The Department of Languages, District Language Office, Hoshiarpur, in collaboration with Sahitya Sabha Garhdiwal and the Progressive Writers’ Association, Hoshiarpur, organised a kavi darbar dedicated to the Punjabi literary...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
Translate »
error: Content is protected !!