पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ED ने भेजा समन

by

चंडीगढ़  : पंजाब भाजपा के नेता, दो बार के पूर्व विधायक और पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ईडी ने भेजा समन भेजा है। खन्ना को मनी लांड्रिंग के एक मामले में 30 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

                           जब भी किसी विपक्षी नेता के घर ईडी का समन जाता है तो विपक्षी दल एक सुर में यह बात कहते नजर आते है। कि केंद्र सरकार विपक्ष को टार्गेट करना चाहती है इसलिए सरकारी एजेंसियों को विपक्षी नेताओं के पीछे लगा दिया जाता है। लेकिन इस बार बीजेपी के दो बार के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को ईडी ने समन भेजा है। बताया जा रहा है कि अरविंद खन्ना को कथित एम्ब्रेयर भ्रष्टाचार मामले से संबंधित जांच में तलब किया गया है।

                              अरविंद खन्ना को एम्ब्रेयर भ्रष्टाचार मामले से संबंधित जांच के लिए समन भेजा गया है, जिसमें 2008 में ब्राजीलियाई फर्म के पक्ष में DRDO के साथ तीन विमानों का सौदा करने के लिए कथित तौर पर 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई थी। ईडी ने 2020 में इस मामले में एक चार्जशीट भी दायर की थी। सीबीआई ने जून 2023 में हथियार डीलर अरविंद खन्ना, वकील गौतम खेतान और व्यवसायी अनूप गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। हाल ही में एक विशेष सीबीआई अदालत में दायर चार्जशीट में एजेंसी ने आईपीसी के सेक्शन 120-बी, जो आपराधिक साजिश से संबंधित है, और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया है।

एफआईआर में और किसका नाम :  एफआईआर में नामित अभियुक्तों में रक्षा सलाहकार और अरविंद खन्ना के पिता विपिन खन्ना भी शामिल थे। जिनके खिलाफ उनकी मृत्यु के बाद कार्यवाही बंद कर दी गई। आरोप है कि 2009 में सिंगापुर स्थित कंपनी इंटरडेव के माध्यम से उन्हें कमीशन का भुगतान किया गया था। आपको बता दें अरविंद खन्ना पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं और 2 बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं। पहली बार वह 2002 से 2007 तक संगरूर से विधायक रहे हैं और उसके बाद 2012 -2015 तक धुरी से विधायक रहे हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर की एसएसपी अमनीत कोंडल व नवजोत सिंह माहल को कमाडेंट 7 बटालियन पीएपी जालंधर तैनात

होशियारपुर । अमनीत कोंडल (आईपीएस) एसएसपी फतेहगढ़ साहिब का तवादला वतौर एसएसपी होशियारपुर कर दिया गया। लिहाजा अमनीत कोंडल होशियारपुर की नई एसएसपी होगी। मौजूदा एसएसपी नवजोत सिंह माहल को कमाडेंट 7 बटालियन पीएपी...
article-image
पंजाब

तरणप्रीत कौर ने 81 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला स्थान किया हासिल : खालसा कॉलेज का बीएससी बीएड के सातवें समेस्टर का नतीजा शानदार

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविन्दरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब

नौकरी में बने रहने और प्रमोशन के लिए टेट को ज़बरदस्ती लागू करने के खिलाफ प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा

टीचर्स से अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखने की अपील की गई गढ़शंकर 14, फरवरी: सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के फैसले के मुताबिक, 2010 से पहले पैदा हुए टीचर्स की नौकरी...
article-image
पंजाब

पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी : 2024 के चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं

दिल्ली : रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा बंधन का धागा बांधती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने...
Translate »
error: Content is protected !!