पंजाब में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के दिए निर्देश

by

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में हुई बैठक में पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों तथा संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में बसपा आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी दल के साथ गठबंधन या समझौता किए बिना अपने दम पर लड़ेगी।

मायावती ने कहा कि चुनावी गठबंधन से बसपा को सीटों और वोट प्रतिशत, दोनों स्तरों पर नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे में पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत रखते हुए विरोधी दलों के संभावित राजनीतिक हथकंडों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्मठ, ईमानदार और जनाधार वाले लोगों को उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि पार्टी बेहतर चुनावी परिणाम हासिल कर सके।

आप, कांग्रेस और भाजपा से नाराज लोगों को जोड़ने की रणनीति

बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों से असंतुष्ट जनता को बसपा की नीतियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गरीब, बेरोजगार और वंचित वर्गों को बसपा के माध्यम से आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।

इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की अंबेडकरवादी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पोलिंग बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मायावती ने पंजाब में बसपा संगठन को पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वर्ष हुई ऑल इंडिया बैठक में संगठन को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की और संगठनात्मक कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने पर जोर दिया।

कांशीराम की पुण्यतिथि की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में बसपा संस्थापक कांशीराम की 9 अक्टूबर को होने वाली पुण्यतिथि के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मायावती ने पंजाब स्टेट यूनिट को पिछले वर्ष जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम को पूरी तैयारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा 15 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के अवसर पर पंजाब इकाई को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि इससे अंबेडकरवादी कारवां और आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान कांशीराम को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग – महिला के घर गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग : पुलिस ने 6 खोल किए बरामद..सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना

गढ़शंकर l गांव महितावपुर में एक महिला के घर पर कल देर रात फायरिंग की गई। जिसका देर शाम को तब पता चला जब बच्चे कारतूसों के खोल लेकर घूमते दिखे तो पंचायत ने...
article-image
पंजाब

मंदिर से चुराई गई बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति भी आरोपी से बरामद

हिंदू धर्म के देवताओं की बेअदबी करने वाला दोषी गढ़शंकर पुलिस द्वारा गिरफ्तारपूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूलाग ढ़शंकर :ग ढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur on the path of

MLA started the construction work of lanes in ward number 46 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Apri 12 : MLA Bram Shankar Jimpa said that continuous development work is being done in all the wards of Hoshiarpur so...
Translate »
error: Content is protected !!