पंजाब में कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 मार्च से, जारी हुई डेटशीट

by
पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग  ने कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. पंजाब बोर्ड कक्षा पांच की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी।
परीक्षा की शुरुआत इंग्लिश सब्जेक्ट से होगी. इसके बाद 10, 11 और 12 मार्च को क्रमश: मैथमेटिक्स, पंजाबी और हिंदी के पेपर होंगे. कक्षा पांच की परीक्षा 13 मार्च को एनवायरमेंटल साइंस पेपर के साथ खत्म होगी.
पंजाब बोर्ड कक्षा पांच की परीक्षा में पास होने के लिए बच्चों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी होता है. साथ ही सभी विषयों में भी कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए. पांचवीं कक्षा की परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
परीक्षा तिथि विषय
7 मार्च 2025 इंग्लिश
10 मार्च 2025 मैथमेटिक्स
11 मार्च 2025 पंजाबी
12 मार्च 2025 हिंदी
13 मार्च 2025 एनवायरमेंटल साइंस
पिछले साल 7 से 14 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं
पिछले साल कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 से 14 मार्च के बीच पांच दिनों में आयोजित की गई थीं. परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे के बीच आयोजित की गई थीं. कक्षा 5 की परीक्षाएं केवल स्व-परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटी के जन्म दिवस पर सरकारी स्कूल गढ़ी मानसोवल के विधार्थिओं को पढ़ाई लिखाई की समाग्री की वितरित

गढ़शंकर ।  शिक्षा के लिए किया गया दान सर्बोतम दान है । यह शब्द समाजसेवी गगनजीत सिंह राणा ने सरकारी एलेमैटरी स्मार्ट स्कूल गढीमानसोवाल में बच्चों के साथ किया। उन्होंने अपनी बेटी ईशिता राणा...
article-image
पंजाब

जलस्रोत विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंका : जल स्रोत विभाग के मुख्य सचिव को हटाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया

गढ़शंकर : पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन पंजाब में उपमंडल व मंडल स्तर पर रोष रैलियां निकालकर सरकार को मांगपत्र देने के आह्वान पर गढ़शंकर उपमंडल में सैकड़ों कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
Translate »
error: Content is protected !!