पंजाब में काटे गए सभी 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड फिर से चालू

by

चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई दी गई। जिसमें पंजाब के सभी कटे गए राशन कार्डों को बहाल करने के फैसला अहम है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बजट आने से पहले कई तथ्यों पर विचार विमर्श करने की आवश्यकता थी जिन पर आज फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में काटे गए 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड फिर से चालू किए जाएंगे। यह कार्ड बिना सही प्रक्रिया के काटे गए थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमारे पास इन राशन कार्डों का डाटा उपलब्ध है। जिनके पास राशन कार्ड की हार्ड कापी नहीं है उन्हें कार्ड मिलेगा और उन तक राशन की डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त सरकारी अध्यापकों के तबादलों संबंधी भी अहम फैसला लिया गया। इसके लिए तबादलों की प्रक्रिया को आसान किया गया है।
उन्हीनों कहा कि 15 और शहरों में सीएम योगशाला शुरू की जा रही है। इसके लिए स्टाफ की भर्ती किया जाएगा। उन्होनों ने कहा कि योगशाला का रिस्पांस सकारात्मक है। उन्होनों कहा कि सरकार ने पूर्व सैनिकों की विधवाओं की पेंशन भी बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी है। पहले ये पेंशन 6 हजार रुपए थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धमान्दरी के जरूरतमंद परिवार को मिला शासन-प्रशासन का संबल : सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 मार्च. जिला प्रशासन ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमान्दरी पंचायत में एक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित की है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्यास्त के बाद…हाथ जोड़ कर क्या बोलीं ममता, कर दिया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतगणना के बीच सोमवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों से मतगणना केंद्रों को न छोड़ने का...
article-image
पंजाब

पंजाब के बड़े मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों से भारती किसान यूनियन उगराहा कल लगाएगी पक्के मोर्चे

भारती किसान यूनियन उगराहा कल से प्रमुख मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाने जा रही है। जिसमें पटियाला से बीजेपी नेता महारानी परनीत कौर, संगरूर से बीजेपी नेता अरविंद...
article-image
पंजाब

गढ़शंकार के सेहत केंद्रों में डाक्टर तथा स्टाफ जल्द पूरा करने का स्वास्थ्य मंत्री का विधायक रौढ़ी को आश्वासन

गढ़शंकर : विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने विधानसभा गढ़शंकर के अंतर्गत आते स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की कमी संबंधी चंडीगढ़ में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के साथ मुलाकात...
Translate »
error: Content is protected !!