पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

by

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्याएं, लूट, जबरन वसूली और गिरोह युद्ध हो रहे हैं। आप के सत्ता में आने के बाद मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला, कब्बडी खिलाड़ी संदीप सिंह “नंगल अंबियां” की हत्या जैसी कई अन्य घटनाएं सामने आई हैं। श्री आनंदपुर साहिब हलके की ही बात करें तो यहां पर होने वाली वारदातें हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि हम जंगलराज में जी रहे हैं। एक महीना पहले नंगल में विहिप नेता विकास बग्गा की दिनदिहाड़े हत्या इस बात का प्रमाण है कि इस लोकसभा हलके में कानून व्यवस्था जीरो हो चुकी है।  विकास की हत्या में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि यह सब पाकिस्तान के इशारे पर हुआ था और इसकी पुर्तगाल बैठे विदेशी हैंडलर्स ने फंडिंग की थी। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि ये तथ्य इस बात की पुष्टि करते हैं पंजाब में कानून व्यवस्था में बहुत कमियां हैं और उन कमियों का फायदा विदेश में बैठे साजिशकर्ता उठा रहे हैं। ऐसी वारदातों पर नकेल कसने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि कभी यूपी को आपराधिक वारदातों के लिए बदनाम माना जाता था लेकिन आज योगी सरकार ने वहां सुशासन स्थापित किया है। डा. शर्मा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से ट्रेनिंग लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस सप्ताह पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनकी रैलियां पंजाब में सुशासन की नई सुबह लाएंगे और योगी व मोदी की जोड़ी पूरे पंजाबियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि मोदी की रैलियों का हर पंजाबी को इंतजार है क्योंकि वे अपने लोकप्रिय नेता को अपने बीच देखने के लिए बेताब हैं।

भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा द्वारा सोमवार को ऊना, मींडवां, झिंजरी, काहीवाल, बलोली, भरतगढ़, श्री आनंदपुर साहिब, भानुपाली, ब्रहमपुर, गोहलानी, नंगरां, नया नंगल आदि में चुनाव प्रचार किया और हर जनसभा में भारी संख्या में लोग उमड़े। जनसभाओं में “आनंदपुर साहिब की आस,साडा सुभाष” के नारे गूँज रहे थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

भोरंज विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों का प्रावधान: सुरेश कुमार भोरंज 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट : घटनास्थल को कर दिया गया पूरी तरह सील

जालंधर : बीएसएफ के हेडक्वार्टर के बाहर ढेर शाम को ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है। धमॉक इतना तेज था की गूंज करीब एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की पर मतगणना की तैयारियां पूरी

एएम नाथ। शिमला, 12 जुलाई : प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को ठहरने के लिए पीटरहॉफ और सर्किट हाउस में जगह नहीं देगी हिमाचल सरकार : 21.96 लाख रुपये के बिलों का भुगतान करने को सीबीआई ने किया था इन्कार

एएम नाथ। शिमला : पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जांच करने आ रही सीबीआई को हिमाचल सरकार पीटरहॉफ और सर्किट हाउस (विली पार्क) देने के मूड में नहीं है।...
Translate »
error: Content is protected !!