पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

by

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लगभग 10 बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी।
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 10 बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी।
जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने कहा कि हमने खाना खाया और उसके बाद हमारी सेहत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का हो सकता है।
वहीं, बीमार छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चों को दिया जाने वाला खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं होता और इस संबंध में वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि लापरवाही के कारण बच्चों की सेहत खतरे में पड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूलों में न टीचर हैं, न अस्पतालों में डॉक्टर ..सुप्रिया श्रीनेत का आप सरकार पर शब्दी हमला

लुधियाना :  दिल्ली के फर्जी शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल के नाम पर धोखाधड़ी करके बनी ‘आम आदमी पार्टी’ सरकार के राज में पंजाब में न तो स्कूलों में शिक्षक हैं और न ही अस्पतालों...
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी विवादित बयान देने के बाद दी सफाई : मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर किया पेश – चन्नी ने पुंछ हमले को बताया था राजनीतिक स्टंट

जालंधर  : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान पर अब उनका स्पष्टीकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
पंजाब

चारों तर्फ होनी वाली घटनाओं में हमें विज्ञान के योगदान को देखना चाहिए:चेयरमैन कुशल चौधरी

मेहर चंद कालेज आफ एजूकेशन भनुपली में विज्ञान दिव्स पर समागम का आयोजन नंगल  :मेहर चंद कालेज आफ एजूकेशन भनुपली में सोमवार को विज्ञान दिव्स पर समागम का आयोजन किया गया। कालेज के प्रिंसीपल...
Translate »
error: Content is protected !!