पंजाब में धमाकों के लिये गृह मंत्री जिम्मेदार: अखिलेश यादव

by

नई दिल्ली :  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंजाब में हुए धमाकों पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि अगर कहीं भी कोई धमाका हुआ है तो उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं।

यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, “अगर कोई धमाका हुआ है… तो इसका जिम्मेदार कौन है? देश का गृह मंत्री।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा इस तरह पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

सपा प्रमुख ने कहा, “क्या आपको पुलवामा या पहलगाम के बारे में पता चला था? जब आपको पुलवामा और पहलगाम के बारे में पता नहीं चला, तो आपको इसके बारे में भी पता नहीं चलेगा।”

पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय और अमृतसर में सेना के छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार रात को धमाके हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले एएफएसओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा

होशियारपुर, 14 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले जिला खाद्य व आपूर्ति कार्यालय के एएफएसओ राज दीपक के खिलाफ चुनाव नियमों के अनुसार कार्रवाई के...
पंजाब

वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार ड्रग मनी सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गांव देनोवाल खुर्द के निकट से वीस किलो चूरा पोस्त व 62 हजार नकदी सहित ग्रिफतार कर लिया। पुलिस चौकी समुंदड़ा की प्रभारी परमिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी देनोवाल खुर्द के...
article-image
पंजाब

DRIVE AGAINST DENGUE: Civil Surgeon

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 22 : Under the district administration and health department’s special campaign “Every Friday — Strike on Dengue”, launched on the directions of Deputy Commissioner Ashika Jain, a large-scale anti-larva survey and...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को किया याद

गढ़शंकर, 4 जनवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब की इकाई गढ़शंकर की देखरेख में मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स ने संयुक्त रूप से भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा...
Translate »
error: Content is protected !!