पंजाब में नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुटता ज़रूरी – डॉ. इशांक कुमार

by

विधायक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में किया शामिल
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत हलका चब्बेवाल के विधायक डॉ. इशांक कुमार द्वारा अपने क्षेत्र के गांवों में बैठकों और पदयात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए डॉ. इशांक ने हलके की आशा वर्करों और आंगनवाड़ी वर्करों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ की हड्डी हैं और आंगनवाड़ी वर्कर प्राथमिक शिक्षा का आधार स्तंभ हैं। ये वर्कर अपने काम के सिलसिले में हर घर तक पहुंचते हैं और बच्चों की सेहत और पढ़ाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। डॉ. इशांक ने कहा कि इसी तरह ये वर्कर ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान का संदेश भी घर-घर तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे और इस माध्यम से समाज सुधार व पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

इस मौके पर उपस्थित आशा और आंगनवाड़ी वर्करों ने एकजुट होकर विधायक की इस मुहिम को सकारात्मक समर्थन दिया और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आंगनवाड़ी वर्कर सर्बजीत कौर ने कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनाकर विधायक डॉ. इशांक ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, हम उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा पंजाब, पंजाब की युवा पीढ़ी और उसका भविष्य हम सभी को बेहद प्यारा है और इसे नशे की गर्त से बाहर निकालने के लिए हम सरकार और अपने विधायक के हर प्रयास में उनके साथ खड़े हैं।

डॉ. इशांक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों के साथ और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर चग्गरां के सरपंच अमनदीप, हरप्रीत (GMM), डॉ. हरदीप, आशा रानी, सुरजीत कौर (आशा वर्कर), पंच धनवीर, कमलजीत सिंह पंच, राजविंदर कुमार (लंबड़दार), मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह पंच, कमलजीत कौर पंच, सुदीना पंच, सरवन सिंह, बलजीत कौर आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्मचारियों व पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सरकार की लारों की गठरी फूंकी

गढ़शंकर, 6 अगस्त : मुलाजिम तथा पेंशनर संयुक्त फ्रंट द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा मीटिंगों से बार-बार मुनकर होने के खिलाफ सरकार के लारों की गठरी फूंकने के आह्वान पर पंजाब मुलायम तथा पेंशनर संयुक्त फ्रंट...
article-image
पंजाब

गवर्नर के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट : किसानों के मुद्दे पर बवाल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरने की योजना बना ली थी, जिसमें दो दिन पहले शंभू...
article-image
पंजाब , समाचार

किसान यूनियनों ने डिप्टी स्पीकर के आवास के समक्ष धरना लगा किया प्रदर्शन : नायब तहसीलदार को सौपां मांग पत्र

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी के आवास गढ़शंकर के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा, कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान यूनियन, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, दोआबा किसान...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से 6000 से ज्यादा मरीजों को मिला कैशलेस हृदय उपचार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बन रही है. इस योजना के तहत लोगों को बिना पैसे दिए कैशलेस...
Translate »
error: Content is protected !!