पंजाब में निवेश हुआ आसान, उद्योग लगाने के लिए 10-15 दिन में पूरी होती हैं औपचारिकताएं : मुख्यमंत्री भगवंत मान 

by

 लुधियाना  : प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब में उद्योग लगाने के लिए अब अलग-अलग जगह पर सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। बल्कि 10-15 दिनों के भीतर ही तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाता है।मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने कहा कि हमारे पास 65 हजार करोड़ का निवेश आया है। टाटा स्टील का जमशेदपुर के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट लुधियाना में है। बड़े-बड़े निवेशक हमारे यहां आ रहे हैं। 10-15 दिन के भीतर हम सारी औपचारिकताएं पूरी करते हैं। आपकी सरकार, आपके द्वार नाम के प्रोग्राम के तहत हर गांव में डीएम, एसपी ते हैं, गांव के लोगों को यहां बुलाते हैं। रजिस्ट्रियां, जाति प्रमाण पत्र तक सबकुछ यहां दिया जाता है। आपको सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। अगर नियत अच्छी है तो यह सब किया जा सकता है।

                                        मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में एक प्राइवेट थर्मल प्लांट जोकि 540 मेगावाट का प्लांट था, उसे पंजाब सरकार ने खरीद लिया और उसे हम चला रहे हैं। कोयला हमारे पास है, काफी समय से बंद पड़ी कोयला की खदान को हमने शुरू किया। पंजाब में हमारे पास बिजली है, लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है। पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो है। खेतों में हम फ्री बिजली दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
पंजाब

सिट ने ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा नोटिस : 2 फरवरी को सिट के सामने पीए समेत यह करीबी होंगे पेश

चंडीगढ़  : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओपन चैलेंज : दिलजीत दोसांझ का ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में आए हुए हैं।  विदेश में तो ये कॉन्सर्ट कर फैन्स का दिल जीत रहे थे. इस बार दिलजीत इंडिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘दिल...
Translate »
error: Content is protected !!