पंजाब में पसारे अपराध ने पैर, आप सरकार के राज में प्रदेशवासी असुरक्षित : खन्ना – खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं केंद्र सरकार की मदद से निवारण करवाने का दिया आश्वासन

by
होशियारपुर 31 अगस्त  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में अपराध दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते आएदिन हत्याएं हो रही हैं। खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कमजोर नेतृत्व में आपराधिक ताकतें तेजी से फल फूल रही हैं जिसके चलते प्रदेशवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आप सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में फेल साबित हुई है जिसके चलते पंजाब में कत्ल, लूटपाट, बलात्कार तथा फिरौती जैसी घटनाओ की दर तेजी से बढ़ रही है।
उक्त विचार खन्ना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किये। इस मौके उपस्थित बुद्धिजीवियों ने खन्ना के साथ प्रदेश के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर चर्चा भी की। इस मौके खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान तथा उनके मंत्री सत्ता सुख भोगने में व्यस्त हैं और प्रदेश के हालात बाद से बदतर होते जा रहे हैं। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान को अब चाहिए कि पंजाब की बागडोर खुद ही राज्यपाल के हाथों में सौंप दें ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे और पंजाब में शान्ति का माहौल स्थापित हो सके। इस मौके लोगों ने खन्ना के समक्ष बरसाती पानी कि निकासी, बाढ़ प्रबंधन न होने, पीने के पानी की किल्लत सहित पंजाब में चरमराई कानून व्यवस्था संबधी समस्याएं रखीं। खन्ना ने इन समस्याओं का केंद्र सरकार एवं प्रदेश मानवाधिकार आयोग की मदद से निवारण करवाने का आश्वासन दिया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अब नहीं होगी बेअदबी करने वालों की खैर! CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान : दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का किया वादा

होशियारपुर): पंजाब के भविष्य को अब पिछली सरकारों की गलतियों और बुरे कार्यों का शिकार न बनने देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रांत ने पिछले दशकों...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने सरकार को फैसला लेने को कहा : राघव चड्‌ढा को एडवाइजरी कमेटी चेयरमैन बनाने को हाइकोर्ट में दी गईं थी चुनौती

चंड़ीगढ़ । राघव चड्‌ढा के खिलाफ दायर याचिका का पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है। चड्‌ढा को सरकार की एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाने को हाइकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

जल्द अमीर बनने के चक्कर में इंस्पेक्टर करने लगा तस्करी : 2 साल पहले ही लगी थी नौकरी… अमृतसर में था तैनात

अमृतसर : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने हेरोइन तस्करी और उसके गिरोह को लेकर पुलिस हिरासत में कई राज खोले हैं। मंजीत सिंह और उसके साथी रवि पवार के...
Translate »
error: Content is protected !!