पंजाब में सतही जल योजना पर तेजी से चल रहा है कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 71.12 लाख रुपए की लागत गांव खटिगढ़ में किया जल सप्लाई योजना का उद्घाटन
तलवाड़ा (राकेश शर्मा)
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में सतही जल योजना पर बड़ी तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से चल रही सतही जल परियोजना का 25 प्रतिशत कार्य मुकम्मल किया जा चुका है। वे आज ब्लाक तलवाड़ा के गांव खटिगढ़ में 71.12 लाख रुपए की लागत से बाईफरकेशन जल सप्लाई स्कीम का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले गांव खटिगढ़ की जल सप्लाई योजना गांव गेरा ब्लाक हाजीपुर के अंतर्गत कवर थी। इस योजना के अंतर्गत 7 गांव गेरा, हंदवाल, चक्कडिय़ाल, ललोता, खटिगढ़, लुधियाड़ी व उलाहा शामिल थे। इस स्कीम में 7 गांव होने के चलते गांव खटिगढ़ व ललोता के टेल एंड पर होने के चलते पानी की सप्लाई पूरी मात्रा में नहीं पहुंच रही थी। उन्होंने कहा कि अब गांव खटिगढ़, ललोता व चक्कडिय़ाल को अलग कर जल सप्लाई योजना खटिगढ़ तैयार की गई है और इस योजना से 226 घरों में 1037 लोगों तक पानी की सप्लाई पहुंचाई गई है।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत एक ट्यूबवेल, पानी की टंकी, पंप चैंबर, मशीनरी, पानी की पाइपें व वाटर वक्र्स कनेक्शन का काम किया गया है।
इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, एसडीएम मुकेरियां अशोक शर्मा, चीफ इंजीनियर(उत्तर) जसबीर सिंह,एसई विजय कुमार, एक्सियन अनुज शर्मा, एसडीओ राहुल व जेई मंजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर परिषद की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू – मुकेरियां शहर में गंदगी की समस्या पर नियंत्रणः ई.ओ मुकेरियां

मुकेरियां, 13 सितंबर : मुकेरियां शहर में गंदगी और कचरे के ढेरों को लेकर हाल ही में उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू की है। कार्यकारी...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
article-image
पंजाब

जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप : जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की हो रही साजिशें, अब शिकायत नहीं करेंगे, इनको निपटाएंगे

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाचन में चुनावी सभा करने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी जनसभाओं में व्यवधान पैदा करने की...
Translate »
error: Content is protected !!