पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। आवेदन फार्म वेबसाइट [https://uglaw.puchd.ac.in](https://uglaw.puchd.ac.in) पर उपलब्ध है।

पीयू प्रवक्ता के अनुसार, ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है, जबकि फीस विवरण तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ई-एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना फार्म पूरा नहीं कर पाए हैं लेकिन फीस जमा कर चुके हैं, वे 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 500 रुपये लेट फीस देकर अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं।

पीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई भी भौतिक सूचना नहीं भेजी जाएगी और सभी जानकारियां केवल वेबसाइट के माध्यम से ही उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विदेशी नागरिकों और एनआरआई को छोड़कर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज ( यूआइएलएस) में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीकाॅम एलएलबी (ऑनर्स) के लिए 180-180 सीटें उपलब्ध हैं।

इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर लुधियाना और होशियारपुर स्थित स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) की 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.टी.एफ. द्वारा पुरानी पैंशन प्राप्त फ्रंट के संगरूर मुजाहिरे में हिस्सा लेने का ऐलान

रैगुलाइजेशन मुकम्मल न होने पर गुप्त एक्शन की चेतावनी गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह की अगुवाई में प्रदेश कमेटी की अहम बैठक की गई। जिसमें पैंशन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

एएम नाथ। शिमला / गाजियाबाद : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एसडीआरएफ, सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री

सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत मंडी, 20 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाग लिया 

भटियात नुआला  कमेटी को   दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात नुआला  कमेटी द्वारा  गत साँय  (सोमवार को) सिहुन्ता में...
Translate »
error: Content is protected !!