पंजाब विधानसभा कमेटियों से पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान को हटाया : दो नए चेहरे शामिल

by

चंडीगढ़, 10 अगस्त :  पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने पंजाब विधानसभा कमेटियों से पूर्व मंत्री को हटा दिया है। इनके स्थान पर दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर संधवा ने एक अहम फैसला लेते हुए पूर्व मंत्री और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को विधानसभा की क्वश्चन एंड रेफरेंसेज कमेटी साल 2025-26 से बाहर कर दिया है। अब उनकी जगह राजपुरा की विधायक नीना मित्तल को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

बीती 19 जुलाई को अनमोल गगन मान ने अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद अगले दिन पार्टी प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा उनके घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अनमोल गगन मान को मना लिया था। फिर अनमोल ने इस्तीफा वापस ले लिया था।

इस बीच स्पीकर ने यह कार्रवाई करते हुए तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु की वजह से खाली हुई एक अन्य कमेटी में कुछ समय पहले मंत्री पद से हटाए गए अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को नामजद किया गया है।

विधानसभा की तरफ से बीती रात जारी आदेश में लिखा है कि स्पीकर की तरफ से पंजाब विधानसभा के नियम 183 के अधीन यह कार्रवाई की गई है। इसमें कमेटी में शेष समय के लिए अनमोल गगन मान की जगह नीना मित्तल को मनोनीत किया है। इसी तरह 27 जून 2025 को तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत हो गई थी, जिससे कारोबार कमेटी की एक सीट खाली हो गई थी। उनकी जगह पर अब कुलदीप सिंह धालीवाल को नियुक्त किया गया। स्पीकर ने विधानसभा के नियम 180(3) के तहत यह कार्रवाई की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान र्मोचे द्वारा 60 वें दिन भी जियो कार्यालय के समक्ष धरना  

गढ़शंकर  : किसान संयुक्त र्मोचे द्वारा जियो कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के 60 वें दिन आज बीबी सुभाष मट्टू, अजीत सिंह खाबड़ा व जीवन सिंह की अध्यक्षता में धरना लगाया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान की गैर-मौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल : आप सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर एफआइआर दर्ज : बताया गया भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट

चंडीगढ़ :पंजाब में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-मौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर के...
article-image
पंजाब

चोरी के दो मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
Translate »
error: Content is protected !!