पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 24-25 फरवरी को होगा

by
पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 24 और 25 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  चीमा ने कहा कि बजट सत्र मार्च में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 24 और 25 फरवरी को ”कुछ लंबित विधेयकों और विधायी कार्यों के लिए” आयोजित किया जाएगा।
चीमा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में, तेजाब हमले के पीड़ितों को मासिक पेंशन 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर भी इसके दायरे में आयेंगे।
चीमा ने बताया कि मंत्रिमंडल ने गांवों में तैनात चौकीदार का मासिक भत्ता 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने को भी मंजूरी दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग : नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर आए

अमृतसर :    राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो...
article-image
पंजाब

शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 136 रक्तदाताओं के किया रक्तदान

गढ़शंकर। ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन और ब्लड डोनर काउंसिल, नवांशहर के तकनीकी सहयोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 बेटों को पहले हो चुकी थी मौत : गोद ली बेटी ने लगाई अब फांसी, सुसाइड नोट में लिखा डाला अपना दर्द

रोहित जसवाल l अंब(ऊना)  :  18 साल की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है।  उसे तीन साल की उम्र में गोद लिया था। फांसी के फंदे से लटका देखा तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र : खन्ना कहा, डेरा मुखी संत निरंजन दास अध्यात्म से जोड़ने के साथ साथ कर रहे जनकल्याण

होशियारपुर, 6 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र है जहाँ डेरा मुखी संत निरंजन दास जी लोगों को न केवल अध्यात्म से...
Translate »
error: Content is protected !!