पंजाब विधानसभा बजट सत्र -चौथा दिन : मंत्री लालचंद कटारूचक्क बोले- 7500 डिपो अलॉट करेंगे, बच्चों और मोबाइल के संबंध में चिंता जताई

by

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन सवाल-जवाब और बजट पर चर्चा के बीच शुरू हुआ। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और जवाब में मंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।।  विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बच्चों और मोबाइल के संबंध में चिंता जताई और पूछा कि क्या सरकार किसी तरह की एडवाइजरी जारी कर सकती है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने घोषणा की कि अगले दो महीनों में राज्य के लिए 7,500 नए डिपो आवंटित किए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया ने शिकायत की कि उनके क्षेत्र की 25 किलोमीटर लंबी सड़क छह साल से अधूरी है।

इस पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जवाब दिया कि सड़क निर्माण में हुई कुल देरी में से आधा समय कांग्रेस सरकार का था। उन्होंने बताया कि 70% कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और यह सड़क जून तक पूरी हो जाएगी।

प्रश्नकाल के बाद बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। सत्र के पहले दिन से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव देखा गया। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाषण के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को कड़ी फटकार लगाई और अपनी सरकार के चार साल का लेखा-जोखा पेश किया।

सत्र के दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई :   विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने विधायकों के पीए के वेतन बढ़ाने की मांग की।  मुख्यमंत्री ने लुधियाना में दूसरी सबसे बड़ी TATA साइकिल वैली के उद्घाटन का ऐलान किया, जिसमें 3,200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने बिजली सब्सिडी का भी जिक्र किया और कहा कि अब 90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

वहीं, BJP विधायक जंगी लाल महाजन ने मुकेरियां में एक युवक के मामले को उठाया, जिसमें पुलिस द्वारा कथित रूप से नए केस बनाए जाने का आरोप है। अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने भी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए केस और उनकी संसद में भागीदारी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सिख समुदाय में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बजट सत्र की कार्यवाही पूरे दिन चलने की संभावना है और विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के बीच बहस जारी रहने की उम्मीद है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मर्डर…..बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत और पति गंभीर, 2 सैलानियों पर शक

रोहित जसवाल। कुल्लू :  कुल्लू में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है. महिला के पति पर भी हमला किया गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  कुल्लू पुलिस ने मामले दर्ज कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
पंजाब

लधेवाल स्कूल में गुरुमुखी लिपि में मनाया जाएगा श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाशोत्सव

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर की प्रिंसिपल राजविंदर कौर के बताया शिक्षा निदेशक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अप्रैल को आने वाले श्री गुरु अंगद...
Translate »
error: Content is protected !!