पंजाब विधानसभा बजट सत्र -चौथा दिन : मंत्री लालचंद कटारूचक्क बोले- 7500 डिपो अलॉट करेंगे, बच्चों और मोबाइल के संबंध में चिंता जताई

by

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन सवाल-जवाब और बजट पर चर्चा के बीच शुरू हुआ। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और जवाब में मंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।।  विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बच्चों और मोबाइल के संबंध में चिंता जताई और पूछा कि क्या सरकार किसी तरह की एडवाइजरी जारी कर सकती है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने घोषणा की कि अगले दो महीनों में राज्य के लिए 7,500 नए डिपो आवंटित किए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया ने शिकायत की कि उनके क्षेत्र की 25 किलोमीटर लंबी सड़क छह साल से अधूरी है।

इस पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जवाब दिया कि सड़क निर्माण में हुई कुल देरी में से आधा समय कांग्रेस सरकार का था। उन्होंने बताया कि 70% कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और यह सड़क जून तक पूरी हो जाएगी।

प्रश्नकाल के बाद बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। सत्र के पहले दिन से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव देखा गया। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाषण के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को कड़ी फटकार लगाई और अपनी सरकार के चार साल का लेखा-जोखा पेश किया।

सत्र के दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई :   विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने विधायकों के पीए के वेतन बढ़ाने की मांग की।  मुख्यमंत्री ने लुधियाना में दूसरी सबसे बड़ी TATA साइकिल वैली के उद्घाटन का ऐलान किया, जिसमें 3,200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने बिजली सब्सिडी का भी जिक्र किया और कहा कि अब 90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

वहीं, BJP विधायक जंगी लाल महाजन ने मुकेरियां में एक युवक के मामले को उठाया, जिसमें पुलिस द्वारा कथित रूप से नए केस बनाए जाने का आरोप है। अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने भी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए केस और उनकी संसद में भागीदारी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सिख समुदाय में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बजट सत्र की कार्यवाही पूरे दिन चलने की संभावना है और विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के बीच बहस जारी रहने की उम्मीद है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2,000 पुलिस टीमें रेड कर रहीं …पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऐलान-ए-जंग’ : CM मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अब ‘जंग’ का ऐलान हो गया है। सीएम भगवंत मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद...
article-image
पंजाब

दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में खन्ना ने दी शहरवासियों को बधाई

रामलीला के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्षमण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष खन्ना हुए नत्मस्तक होशियारपुर 30 सितम्बर : दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रामलीला के दौरान पूर्व सांसद अविनाश राय...
article-image
पंजाब

सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की बढ़ाई तारीख

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की तारीख को 31 अगस्त से आगे...
Translate »
error: Content is protected !!