पंजाब सरकार की अर्थी संयुक्त अध्यापक मोर्चे ने फूंकी

by

गढ़शंकर: प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर अध्यापक नेता मुकेश गुजराती, शाम सुदर कपूर के नेतृत्व में संयुक्त अध्यापक मोर्चे द्वारा गांधी पार्क में रैली करने पश्चात स्थानीय नंगल चौक में पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर रोष प्रदर्शन किया। रैली को संबोधित करते वक्ताओं ने प्राइमरी व मिडल स्कूलों के उजाड़े व मोदी सरकार की निजीकरण पक्षीय शिक्षा नीति 2020 को पंजाब सरकार द्वारा लागू करवाने खिलाफ संघर्ष में डटने का ऐलान किया। इस मौके उन्होंने प्राइमरी के दाखिले सीनियर सैकंडरी स्कूलों में करने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने प्राइमरी स्कूलों के अध्यापिकों की बदलियां लागू करने, प्राइमरी हैड टीचरों की खत्म की 1904 असामियांं बहाल करने, अध्यापक संघर्ष दौरान हुई विकटेमाइजेशन रद्द करने की मांग की गई। उन्होंने शिक्षा मंत्री द्वारा बैठक का समय देकर बैठक न करने की सख्त निंदा करते अध्यापिकों को कोरोना योद्धा घोषित कर 50 लाख की सेहत बीमा करने तथा 17 से 30 दिन की वेतन सहित एकांतवास छुट्टी शिक्षा विभाग में भी लागू करने की मांग की। इस मौके अध्यापक नेता बलवंत राम, सतपाल मिनहास, संदीप बडेसरो, हंस राज, नरेश कुमार, गुरदेव ढिल्लों, पवन कुमार, सोहन सिंह टोनी आदि ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन की गढ़शंकर इकाइयों में नई समितियों का सर्वसम्मति से गठन

गढ़शंकर, 29 सितंबर : टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (भंगल) की शहरी उपमंडल गढ़शंकर और ग्रामीण उपमंडल गढ़शंकर की चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर को आयोजित की गई। चुनाव सर्कल नेता नंद लाल, मंडल प्रधान हरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉकरोच वाले स्‍टाइल में सामने अब आई E20 जनता पार्टी…..100% पेट्रोल चुनने का ऑप्‍शन देने की डिमांड

नई दिल्‍ली: पहले नौकरी और परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा था। अब मामला आपके फ्यूल टैंक का है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से प्रेरित होकर ‘E20 जनता पार्टी’ नाम का एक नया ग्रुप...
article-image
पंजाब

मृतका के ससुर व अन्य को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने ठाने के समक्ष ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन : डीएसपी के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त

गढ़शंकर, 16 जनवरी: 14 जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली कांता देवी के ससुर केवल कृष्ण और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!