पंजाब सरकार की ओर से गांवों का करवाया जा रहा है सर्वांगीण विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव डाडा में 39 लाख रुपए की लागत से करवाए विकास कार्य
होशियारपुर :
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों का सर्वांगीण विकास करवा रही है, जिसके चलते अब गांवों की नुहार बदल गई है। वे गांव डाडा में स्मार्ट विलेज कैंपेन-2 के अंतर्गत करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड के मुश्किल दौर में भी पंजाब सरकार की ओर से लोगों को हर जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बताया कि गांव में 39 लाख रुपए की लागत फिरनी, गलियां-नालियों का निर्माण और श्मशानघाट में विकास कार्य करवाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों की मांग के अनुसार और भी विकास कार्य गांव में करवाए जाएंगे। उन्होंने गांव वासियों को आह्वान करते हुए कहा कि मिशन फतेह-2 को कामयाब करने में वे हर संभव योगदान दें। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि गांव के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। इस मौके पर सरपंच सुरजीत राम, ब्लाक समिति सदस्य डा. सतनाम, गुरमीत राम, पंच रोशन लाल, पंच पवन कुमार, पंच कश्मीरी लाल, पंच सुरिंदर कौर, पंच संतोष कुमारी, नंबरदार अतर चंद, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, डी.एफ.ओ अमनीत सिंह, बी.डीपी.ओ. अभय चंद्र, मनमोहन सिंह कपूर, जगतार सैनी, सर्बजीत कुमार, राहुल गोहिल आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना/ नई दिल्ली : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया  अपनाने के लिए उनका आभार...
article-image
पंजाब

जीओ कार्यालय के समक्ष धरने के 151 दिन में रोष प्रर्दशन कर मोदी सरकार खिलाफ नारेवाजी की

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष क्रमवार चल रहे धरने के 151 वें दिन होशियार सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में रोष प्रर्दशन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए...
article-image
पंजाब

निकाय चुनावों में कांग्रेस इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी : राजा वड़िंग

चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी ने 26 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है, और पार्टी को उम्मीद है कि उसे पूरे पंजाब में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पंजाब कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!