पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए सरकारी व प्राइवेट नौकरी की तैयारी संबंधी नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग कक्षाएं शुरु: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 16 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जहां प्रदेश के नौजवानों को रोजगार दिलाया गया है वहीं अब सरकार नौजवानों को सरकारी व प्राइवेट नौकरी की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग भी दे रही है। इस प्रयास से उन नौजवानों के लिए जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व सरकारी नौकरी की कोचिंग के लिए प्राइवेट कोचिंग सैंटरों को फीसें दे रहे हैं, उनको काफी राहत मिलेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के नौजवानों को पंजाब सरकार के इस प्रशंसनीय प्रयास का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नौजवानों को आनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आनलाइन कोचिंग कक्षाओं का उद्देश्य जिले के पढ़े-लिखे नौजवानों को सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के लिए मुकाबले की परीक्षाओं के योग्य बनाना है ताकि वे बेहतर रोजगार हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि जिले के नौजवान https://www.eduzphere.com/freegovtexams लिंक पर जाकर आनलाइन कोचिंग के लिए अपने आप को रजिस्टर्ड करवा कर सरकार के इस प्रयास का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर को लूटने नहीं देगी बसपा – करीमपुरी बसपा की समीक्षा बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी लोकसभा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकों के दौरान बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संगठन विस्तार की जानकारी प्राप्त की तथा टीमों...
article-image
पंजाब

महिला ने SHO को जड़ दिया थप्पड़ : SHO ने महिला के साथ कि थी छेड़खानी – फिर की कमरे में ले जाने की कोशिश : सस्पेंड

फिल्लौर। : स्थानीय रेलवे चौकी प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर रेलवे क्वार्टरों के आगे से जा रही महिला को पकड़ जबरन अपने सरकारी क्वार्टर के अंदर ले जाने...
article-image
पंजाब

21वें महिंदर सिंह गिल यादगारी मेडिकल कैंप में 4000 से अधिक मरीजों की जांच की – मलविंदर सिंह कंग ने गांव की डिस्पेंसरी के लिए 5 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की

गढ़शंकर, 9 मार्च : माता सुरजीत कौर जी के आशीर्वाद से कनाडा निवासी समाजसेवी हरगुरचेत सिंह गिल और बलदीप सिंह गिल कनाडा ने अपने पिता स्वर्गीय महिंदर सिंह गिल की स्मृति में अकालगढ़ गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
Translate »
error: Content is protected !!