पंजाब सरकार के राह अब अब हिमाचल सरकार : 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के स्कूलों में भेजेगी

by

एएम नाथ । शिमला : पंजाब सरकार के बाद अब हिमाचल प्रदेश क सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के स्कूलों में भेजेगी । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा को शिक्षा विभाग पूरा करने में जुट गया है। आवेदनों के आधार पर प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय से 100-100 शिक्षकों का चयन किया जाना है। विदेश घूम कर आने वाले शिक्षकों का नये शैक्षणिक सत्र से स्कूल भी बदल जाएगा। आवेदन के दौरान ही शिक्षकों से यह लिखित में लिया जा रहा है कि इन्हें मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूलों में नियुक्ति में कोई आपत्ति नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि सरकार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एक्सीलेंस स्कूलों को अधिसूचित करने वाली है।
200 शिक्षकों की सूची में सबसे ज्यादा 50 जेबीटी, हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर और 25 टीजीटी, 25 सीएंडवी, 30 लेक्चरार , 20 मुख्य अध्यापक, 45 प्रिंसीपल और 5 डीपीई शामिल हैं। जेबीटी, हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर के लिए 17 नंबर का मानदंड रखा है। सीएचटी के लिए अनुभव की तीन वर्ष की शर्त लगाई गई है। टीजीटी और सीएंडवी के लिए भी अनुभव के पांच नंबर होंगे और पोस्ट ग्रेजुएशन के दो अंक दिए जाएंगे। शिक्षक अवॉर्ड मिला होगा तो अधिकतम पांच और यदि आठ साल से ज्यादा का सेवाकाल दुर्गम क्षेत्रों का होगा तो अधिकतम पांच नंबर मिलेंगे। सर्टिफिकेट कोर्स का एक अंक अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके इलावा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के मामले में अनुभव के पांच नंबर के अलावा एसीआर के भी पांच नंबर होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर श्रेणी के शिक्षक को उसकी योग्यता के हिसाब से एक्सपोजर विजिट करवाया जाएगा। प्रिंसिपलों को प्रशासनिक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कक्षा वार शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक्सपोजर विजिट घूमने-फिरने का मौका नहीं होगा। इस दौरान शिक्षकों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के तरीकों को बदलने के लिए निपुण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद के घर से 1392 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब व 1128 बोतलें अवैध वियर बरामद : आरोपी पार्षद व उसकी पत्नी के खिलाफ Excise Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

गगरेट : गगरेट क्षेत्र में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद वीरेंद्र कुमार के घर से शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस ने रेड कर अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकलांग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने जाना हाल : कहा – इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

एएम नाथ। चम्बा  :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात के लिए आए लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!