पंजाब सरकार को हाईकर्ट की कड़ी फटकार : इंटेलिजेंस फेलियर, पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे थे, साथियों को पकड़ लिया तो अमृतपाल कैसे फरार

by

चंडीगढ़ : ऑपरेशन अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी न होना पूरी तरह से इंटेलिजेंस फेलियर है। पंजाब सरकार के पास इतना भारी पुलिस बल था, यह इसके बावजूद अमृतपाल को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे थे। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के काफिले में शामिल साथियों को पकड़ लिया तो अमृतपाल कैसे फरार हो गया। मामले में पंजाब सरकार को 4 दिनों में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
वहीं पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगा दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर तेज प्रयास किए जा रहे हैं।
‘वारिस पंजाब दे’ संस्था के लीगल एडवाइजर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका :
अमृतपाल सिंह की ‘वारिस पंजाब दे’ संस्था के लीगल एडवाइजर बठिंडा के इमान सिंह खारा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि अमृतपाल पंजाब पुलिस की अवैध रूप से हिरासत में है। हाईकोर्ट से मांग की है कि पुलिस अफसरों को आदेश दिए जाए कि अमृतपाल सिंह को पेश (बंदी प्रत्यक्षीकरण) किया जाए। पंजाब सरकार, कमिश्नर ऑफ पुलिस, जालंधर, कमिश्नर ऑफ पुलिस, अमृतसर और दोनों जिलों के अन्य पुलिस अफसरों को पार्टी बनाया गया है। केस में बीते रविवार आपातकालीन सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस एनएस शेखावत ने पंजाब सरकार और संबंधित पुलिस अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा था। सरकार को अमृतपाल सिंह पर हुई कार्रवाई संबंधित सारा रिकॉर्ड पेश करने के आदेश दिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल (ट्रांसपोर्ट) की बैठक आयोजित 

परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई चंडीगढ़, 1 जनवरी : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की अध्यक्षता में एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल (ट्रांसपोर्ट) की बैठक का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा  

गढ़शंकर, 31 अगस्त: एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने पिछले सप्ताह भारी बारिश के दौरान गढ़शंकर के गांव कुकड़ां के निकट टूटे तटबंध के स्थल का निरीक्षण किया l जिसमें एसडीओ मंडी बोर्ड अमनदीप और...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर भवन के नवीनीकरण के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 19 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेदकर जी के पद चिन्हों पर चलते...
article-image
पंजाब

मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
Translate »
error: Content is protected !!