पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी का एलान

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टापेंड बढ़ाने का फैसला किया है. जिसमें खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे साल में 76,77 और 78 हजार रुपये दिए जाएंगे.इसी तरह सीनियर डॉक्टरों को 92,93,94 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सरकार के इस फैसले के बाद सभी मेडिकल अस्पतालो में आम लोगों के लिए सेवाएं शुरू हो गई हैं. यह दावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर सिंह ने किया है. इस निर्णय से पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने करियर में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में संदेश

पंजाब सरकार का यह फैसला न केवल इंटर्न्स के लिए, बल्कि पूरे स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है. बढ़ा हुआ स्टाइपेंड इंटर्न्स को प्रोत्साहित करेगा कि वे अपनी पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान अधिक समर्पण के साथ काम करें. इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होने और भविष्य के डॉक्टरों के लिए प्रेरणा, यह वृद्धि न केवल वर्तमान इंटर्न्स के लिए लाभकारी है, बल्कि भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में आने वाले सभी छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा है. सरकार का यह कदम दर्शाता है कि वह युवा डॉक्टरों के कल्याण और उनके योगदान को गंभीरता से ले रही है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मामले का लिया संज्ञान

सबसे बड़ी बात ये है कि मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे. और विपक्ष भी इस मुद्दे को बार-बार उठा रहा था. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने खुद इस मामले का जांच किया और उनके साथ बैठक कर कहा ये काफी समय से पेय रिवीजन स्टाइपेंड का मामला चल रहा है, अब इसे लागू कर देना चाहिए,और इसके बाद सभी डॉक्टरों को बुलाया गया. बाद में वित्त मंत्री के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें हर मुद्दे पर बात हुई और स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई. अब उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. ओ.पी.डी. और ऑपरेशन थियेटर अब सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांव दुराली में किया ओपन एयर जिम का उद्घाटन

मोहाली, 10 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव दुराली में उनके संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से स्थापित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
article-image
पंजाब

अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करवाने के लिए : रेल गाड़ियों में से 2 रेलगाड़ियां पठानकोट से, एक रेलगाड़ी चंडीगढ़ से व एक रेलगाड़ी नंगल डैम रेलवे स्टेशन से चलेगी – केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश

फगवाड़ा :    पंजाब के लोगों को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करवाने के लिए 4 स्पैशल रेल गाड़ियां लगाई गई हैं। 22 जनवरी को प्रभू श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!