पंजाब सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करवाए बेमिसाल विकास कार्य: सुंदर शाम अरोड़ा

by

कैबिनेट मंत्री ने शेरगढ़ बाइपास से छावनी कलां जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
10.53 लाख रुपए की लागत से बनेगी .78 किलोमीटर लंबी सडक़
होशियारपुर :उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बेमिसाल विकास कार्य करवाए हैं। जिसका परिणामस्वरुप शहरों व गांवों में सडक़ों का जाल बिछ गया है और यहां के लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई गई है। वे शेरगढ़ बाइपास से गांव छावनी कलां को जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे।
10.53 लाख रुपए की लागत से.78 किलोमीटर लंबी सडक़ पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरुआत के मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि यह सडक़ बनने से इलाके व आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को आने-जाने के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के लगभग हर क्षेत्र में जरुरी विकास कार्य करवा कर लोगों के लिए हर सुविधा यकीनी बनाई है। उन्होंने बताया कि हर गांव में सडक़ें व अन्य जरुरी सुविधाएं देकर लोगों की मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके की जरुरत के हिसाब से वहां पर विकास करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर ब्लाक समिति सदस्य बलविंदर सिंह, सरपंच गुरमीत कौर, सुदेश, नरिंदर कौर, पंच मलकीत सिंह, पंच हरजिंदर कुमार, पंच परमजीत, अनिल सरदाना, सोनी सरदाना, योगराज बैंस, देवराज जस्सी, मोहित सरदाना, दीपक साजन, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरबजीत साबी, जतिन सिद्धू, राहुल गोहिल आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कांग्रेस ने किया पंजाब में बड़ा फेरबदल : 12 जिलों के बदले गए प्रधान

चंडीगढ़। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के ठीक बाद कांग्रेस ने जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी। अहम बात यह हैं कि पार्टी ने तरनतारन के जिला प्रधान समेत...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोने और चांदी के भाव मे रिकॉर्ड गिरावट : चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा तो सोना भी एक झटके ही में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हुया सस्ता

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में अब तक एक ही दिन में  सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा और ...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट : कलब वर्ग में 8 टीमों, कालेज वर्ग में 6 और ग्रामीण वर्ग में 8 टीमों का चयन

उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा फुटबाल टूर्नामैंट के लिए किया टीमों का चयन गढ़शंकर : उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा स्थानीय खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9...
Translate »
error: Content is protected !!