पंजाब सरकार परंपरागत खेल को जीवित रखने के लिए प्रयत्नशील: बलकार सिंह

by

टांडा/होशियारपुर, 20 दिसंबर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब बलकार सिंह ने आज टांडा के गांव झांवा में स. महिंदर सिंह खूह वालों की याद में करवाए गई बैलगाड़ी दौड़ की करवाई गई प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान इलाका वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैलों की दौड़ प्रतियोगिता एक परंपरागत खेल है और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ एक सांस्कृतिक गतिविधि है और इस दौड़ के माध्यम से किसान अपने बैलों की क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ और पंजाब के किसानों के बीच एक अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह रोमांचक खेल जीवित रहना चाहिए क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताओं से जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है वहीं किए गए प्रयासों से संतुष्टि भी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से गोवंश पालने की पुरानी परंपरा को बढ़ावा मिलेगा और युवा पीढ़ी में गोवंश के प्रति लगाव पैदा होगा।
बलकार सिंह ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ आज लगभग विलुप्त होने की कगार पर है क्योंकि अब लगभग खेत में काम करने के लिए बैलों का प्रयोग करने का चलन समाप्त हो गया है और अधिकतर किसान अपने खेती के लिए अब ट्रैक्टर व नए आधुनिक साधनों के माध्यम से खेती कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने अब गाय व अन्य जानवर पालने कम कर दिए हैं। हालांकि जो लोग इस प्रतियोगिता के शौकिन है, वे अभी भी बैलों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं और विशेष रुप से इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी अपनी ऐसी पुरानी परंपरागत खेल को जीवित रखने के लिए प्रयत्नशील है।
इस मौके पर इंद्रजीत सिंह झावर, कुलवंत सिंह गिल, सर्बजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जतिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राजविंदर तलवंडी, बूटा, अमरपाल के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

होशियापुर । दलजीत अजनोहा :  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह का आगाज गत दिवस धूमधाम से हुआ । सर्वप्रथम संस्थापिका सुश्री जगतावली सूद और सुश्री शारदा सूद के...
article-image
पंजाब

युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए होता है प्रेरणादायक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

डाक्टर्स हमारे समाज के सच्चे साथी : डा. रघुवीर 

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी में एस.एम.ओ. डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय डाक्टर्स दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य अधिकारियों व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। डा. रघुवीर सिंह...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 06 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ वहां के नौजवानों को खेल के प्रति उत्साहित करना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है।...
Translate »
error: Content is protected !!