पंजाब सरकार पारदर्शी माइनिंग प्रणाली को यकीनी बनाएगी : बरिंदर कुमार गोयल

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को अग्रगामी और किसान कल्याण पर केंद्रित बताते हुए जल स्रोत और खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि बजट में पेश की गई भविष्य की रूपरेखा सिंचाई सुधारों को और मजबूत करने तथा माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

बजट में पानी प्रबंधन बुनियादी ढांचे की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने तीन वर्षों के अंदर नहरी सिंचाई क्षमता को दोगुना करके एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नहरी सिंचाई के अंतर्गत क्षेत्र जो वर्ष 2022 में 2.23 मिलियन एकड़ था, अप्रैल 2026 तक बढ़कर 5.3 मिलियन एकड़ हो जाएगा।

नहरी सिंचाई का विस्तार किया जाएगा :  बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार ने जल स्रोत क्षेत्र के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 2971 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का प्रस्ताव रखा है, जिसमें नहरी सिंचाई का विस्तार करने और पक्के जल मार्गों तथा पाइपलाइनों के माध्यम से अंतिम सिरे तक पानी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई ढांचे की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। इन पहलों के माध्यम से लगभग पांच लाख हेक्टेयर तक नहरी सिंचाई सुविधा बहाल होने की उम्मीद है, जिससे नहरी सिंचाई के अंतर्गत कुल क्षेत्र 70 लाख एकड़ के निकट हो जाएगा, जो निर्धारित नहरी सिंचाई क्षेत्र का लगभग 90 प्रतिशत है।

मालेरकोटला के किसानों की दशकों पुरानी मांग पूरी की

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार ने मालेरकोटला क्षेत्र के किसानों की सिंचाई संबंधी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए 288 करोड़ रुपये की लागत से महोराणा डिस्ट्रीब्यूटरी की मरम्मत और मालेरकोटला माइनर का निर्माण कार्य शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट लगभग 44,000 एकड़ क्षेत्र को कवर करते हुए 55 गांवों को पहली बार नहरी पानी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल के लिए वर्ष 2026-27 में 190 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के अर्ध-पहाड़ी और पानी की कमी वाले क्षेत्र में पहली बार नहरी पानी पहुंचाने के लिए बजट में काठगढ़ लिफ्ट स्कीम-2 की घोषणा की गई है, जिसके लिए सरकार ने 107 करोड़ रुपये का प्रबंध किया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 24 गांवों के लगभग 5,500 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिश्त दोआब नहर से पानी लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से भूमिगत पानी पर निर्भरता कम होगी और इससे काफी हद तक बिजली की बचत होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रिनिटी स्कूल की छात्रा गुरनूर कौर करेगी आईएससीई राष्ट्रीय साहित्यिक प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि ट्रिनिटी स्कूल, होशियारपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा गुरनूर कौर को आईएससीई राष्ट्रीय साहित्यिक प्रतियोगिता 2025 (सीनियर श्रेणी) में उत्तर क्षेत्र...
article-image
पंजाब

गांव खटकड़ कलां में सांसद मनीष तिवारी ने श्रद्धांजलि भेंट कर शहीदों को किया याद : कांग्रेस शहीदों के विचारों पर चलकर समाज के कल्याण हेतु वचनबद्ध – मनीष तिवारी

नवांशहर/बंगा, 23 मार्च: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में...
article-image
पंजाब

Sadbhavna Diwas observed at Lamrin

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : Lamrin Tech Skills University Punjab observed Sadbhavna Diwas to uphold the values of communal harmony, peace, national integration, and goodwill among citizens. On this occasion, Ms. Ratan Kaur, Assistant Director,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन : भाजपा जिला कठुआ के उपाध्यक्ष बनने पर इंदु महाजन सम्मानित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /कठुआ, 1 जून।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इंदु महाजन के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया।...
Translate »
error: Content is protected !!