पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर एक वायदा करेगी पूरा – संगत सिंह गिलज़ियां

by

मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचे संगत सिंह गिलज़ियां
होशियारपुर, 28 सितम्बरः कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हरके वायदा पूरा करती हुई राज्य को विकास की नये शिखरों पर लेकर जायेगी।
राज्य में नये मंत्रालय में वन, वन्य और श्रम मंत्री बनने बाद में पहली बार यहाँ पहुँचे स. गिलज़ियां को पंजाब पुलिस की टुकड़ी की तरफ से स्थानीय लोक निर्माण रैस्ट हाऊस में गार्ड आफ आनर दिया गया। पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, एम.एल.एज़ डा. राज कुमार चब्बेवाल, अरुण डोगरा, पवन आदिया और इन्दु बाला के अलावा सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों की तरफ से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया।
वन और श्रम मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से लोगों के साथ किये वायदों में से 18 मुख्य काम प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल करके राज्य की एकसमान तरक्की को नयी गति प्रदान की जायेगी जिससे हर वर्ग के लिए ज़रूरी सहूलतें यकीनी बनाईं जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में उनको मिली ज़िम्मेदारी को वह पूरी शिद्दत के साथ बखूबी निभाते हुए अपने फर्जों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अभी 3 महीनों से अधिक का समय बाकी है जिस दौरान पहले से चल रहे प्रोजेक्टों के साथ-साथ नये प्रोजैक्ट और कामों को समयबद्ध तरीके से मुकम्मल किया जायेगा।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों के साथ उनकी सच्ची माँगों के लिए डट कर खड़ी है और बीते कल ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने एक प्रस्ताव पास करके किसानों और उनकी माँगों के प्रति एकजुटता का प्रगटावा किया है। उन्होंने किसानी माँगों की ज़ोरदार वकालत करते हुये कहा कि पंजाब सरकार काले खेती कानूनों के खि़लाफ़ चल रहे संघर्ष के दौरान जानें गंवा चुके किसानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है और इन किसानों के परिवारिक सदस्यों को नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्हांने बताया कि आगामी कुछ दिनों में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित ऐसे परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं और रहते मामलों की जांच भी जल्द मुकम्मल करवाई जा रही है।
इस मौके पर दूसरों के अलावा डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. अमनीत कौंडल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) विशेष सारंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) दरबारा सिंह, कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन, कांग्रेस कमेटी के ज़िला प्रधान डा. कुलदीप नन्दा, कांग्रेस कमेटी के ज़िला महासचिव रजनीश टंडन आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाई बहन के प्यार व पवित्र रिश्ते के प्रति समर्पण का प्रतीक है भाई दूज : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 3 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाई दूज भाई बहन के प्यार व इस पवित्र रिश्ते के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उक्त विचार...
article-image
पंजाब

4 बार के विधायक भाजपा के मनप्रीत बादल गिद्दड़बाहा से हारे : तीसरे नंबर पर आए

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने में नाकाम रहे, ये वो ही सीट है,जहां से वे चार बार विधायक रह चुके हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद की गिरानी होंगी 3 मंजिलें : मुस्लिम पक्ष की याचिका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खारिज

एएम नाथ। शिमला :   डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के आदेश को चुनौती दी थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रवीण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर कमेटी कर्मचारियों के फर्जी बिल घोटाले की विजिलेंस जांच कराए पंजाब सरकार : निमिषा मेहता

माहिलपुर : माहिलपुर कमेटी में चल रहे फर्जी बिल घोटाले के बारे में बोलते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार को माहिलपुर के लोगों के विकास का पैसा हड़पने...
Translate »
error: Content is protected !!