पंजाब सरकार व सीएम का पुतला कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूंका

by

गढ़शंकर।  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर के कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशिक नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी, जत्थेदार अमरीक सिंह, शाम सुंदर कपूर, शर्मिला रानी के नेतृत्व में गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब मार्ग पर जाम लगाकर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स फ्रंट को बातचीत के लिए बार-बार समय देने तथा उसके बाद बैठक न करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स फ्रंट अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए लंबे समय से संघर्ष के रास्ते पर है। मोर्चे के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठक की व्यवस्था करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे बैठक की तिथि नजदीक आती है, किसी न किसी बहाने से बैठक स्थगित कर दी जाती है। सरकार के इस व्यवहार से कर्मचारी एवं पेंशनर्स अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा उनमें सरकार के प्रति काफी रोष एवं नाराजगी है। इसी कारण कर्मचारी एवं पेंशनर फ्रंट द्वारा पूरे पंजाब में पंजाब सरकार के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्हीनों ने कहा कि 1 मई को पंजाब अधीनस्थ सेवाएं फेडरेशन तथा जन संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा गढ़शंकर में मजदूर दिवस मनाया जाएगा। जिसमें मजदूर व मुलाजिम बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस समय जीत सिंह , विनोद कुमार, जगदीश पखोवाल, गुरनाम हाजीपुर, सुखदेव जाजा, अमरजीत नंगल, सतनाम सिंह, टेक चंद पवन कुमार गढ़ी, गुरनीत वाहिद पुरी, सतीश कुमार, रमन कुमार, जोगिंदर सिंह, अमनप्रीत बेदी और पेंशनर नेता मलकीयत सिंह बाहोवाल मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर का सांसद मनीष तिवारी ने गांव मलकपुर में किया उद्घाटन

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में गांव मलकपुर में नए बने कम्युनिटी सेंटर का...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पंजाबी भाषा की उपेक्षा की कड़ी  की निंदा की : शिक्षा मंत्री का पंजाबी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता का दावा झूठा : मुकेश कुमार

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: राज्य शैक्षिक खोज एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा जारी किए गए कक्षा 5वीं के परीक्षा सर्टिफिकेटों पर बच्चों के नाम केवल अंग्रेजी में छापने की सख्त निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स...
article-image
पंजाब

शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध पत्नी नीरू कपूर के बयान पर कार्यवाही करते हुए पति प्रिंस थेर पुत्र सुरेश चंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कांग्रेस पार्टी ने भी ‘आप’ की तरह कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए ही था गठबंधन

नई दिल्ली : दिल्ली  में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राहें अब अलग हो गईं हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को मिली हार के बाद अब दोस्ती खत्म करने का ऐलान कर...
Translate »
error: Content is protected !!