पंजाब सरकार स्कूली छात्रों को मुहैया करवाए शिक्षण सामग्री

by

गढशंकर : कोरोना बीमारी के हवाले से लंबा समय समय स्कूल बंद रहने से पटड़ी से उतर चुके शैक्षणिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए, स्कूलों तक समय पर किताबें पहुंचाने में पिछली सरकारों की तरह पंजाब की आप सरकार भी विफल नजर आ रही है। सरकार की अनदेखी के चलते 6 अप्रैल से आरंभ हुए नए शैक्षणिक सेशन के बावजूद विद्यार्थी बिना किताबों के खाली हाथ स्कूलों में पहुंचने के लिए मजबूर हैं।
डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल, सुखदीप, मनजीत सिंह, प्रदीप सिंह, कुमार गौरव व सतपाल कलेर ने कहा कि नई सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बढिय़ा प्रबंधों को यकीनी बनाने का दावा करके सत्ता में आई है परंतु इस समय सरकार जनतक शिक्षा के प्रति बेरुखी बरत रही है। जिसमें सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चे बिना किताबों के स्कूलों में पहुंचने के लिए मजबूर हैं। इनमें आठवीं, दसवीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डीटीएफ नेता हरेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, करनैल सिंह, अजय कुमार, रमेश कुमार व अजमेर सिंह ने इस मामले में शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति संजीदगी दिखाते हुए सभी विषयों की किताबों के सभी संस्करणों/टाइटलों को पूरी संख्या में स्कूलों में मुहैया करवाए। इसके साथ ही 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लाजमी विषयों के साथ-साथ शेष विषयों की किताबों को प्राइवेट प्रशासकों के सहारे छोडऩे की बजाए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अपने स्तर पर छपवा कर वितरित की जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रजिस्ट्रियां व जमीन रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज ठप करने की चेतावनी : 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे राजस्व अधिकारी

मोहाली : पंजाब में राजस्व सेवाएं 14 जनवरी से बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि राज्य के राजस्व अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इस कदम से पंजीकरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

सरकार-व्यापार मिलनी की शुरुआत : कैबिनेट रैंक वाले चेयरमैन के नेतृत्व अधीन उद्योग सलाहकार कमीशन की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री

मुकेरियाँ (होशियारपुर), 24 फरवरीः   समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने शनिवार को राज्य के कारोबारी भाईचारे को पेश समस्याओं के हल के...
article-image
पंजाब

पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी : 2024 के चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं

दिल्ली : रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा बंधन का धागा बांधती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने...
Translate »
error: Content is protected !!