पंजाब सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR : चुनाव आयोग का तीसरे चरण का आदेश जारी

by

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच तालमेल बना रहे। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण में 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

16 राज्यों में हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली (NCT), चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव शामिल हैं। SIR के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीनों राज्यों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए SIR के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी।

करीब 4 लाख BLO होंगे तैनात – चुनाव आयोग

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि तीसरे फेज की SIR प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात होंगे। BLO की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे। दिल्ली में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए SIR की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

आयोग ने बताया कि SIR के पहले दो फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया था। इस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA प्रक्रिया में शामिल हुए।

SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम

1 जुलाई 2026 से: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर

– अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026

1 जुलाई 2026 से: दादरा एवं नगर हवेली-दमण एवं दीव (DNH & DD)

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026

1 जुलाई 2026 से: उत्तराखंड

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026

1 जुलाई 2026 से: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से: तेलंगाना और पंजाब

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से: कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से: नागालैंड

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026

1 अक्टूबर 2026 से: त्रिपुरा

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा : पुलिस ने 18 लड़कियों को बचाया

मोगा :  पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने दो बड़े देह व्यापार अड्डों का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 18 लड़कियों...
article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी  : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या के आरोप में आप नेता, उसकी महिला मित्र समेत 6 लोग गिरफ्तार

लुधियाना :   पंजाब के  लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

  गढ़शंकर – गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मिड-डे वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए  डीएमएफ नेता हंस राज, सतपाल केलर, गुरमेल सिंह और मिड-डे मील नेता बलविंदर कौर लागिया, कमलजीत कौर बसियाला,...
Translate »
error: Content is protected !!